फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Swine flu hits the district, health department alert

Ambala News: जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Swine flu hits the district, health department alert
अंबाला। स्वाइन फ्लू की अंबाला में भी दस्तक हो गई है। एक सप्ताह पहले ही अंबाला सिटी में 59 वर्षीय पुरुष और कुरुक्षेत्र की 62 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। दोनों मरीजों को नागरिक अस्पताल में दाखिल कर उनके सैंपल पंचकूला लैब में भेजे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण पाया गया है, हालांकि वो दोनों अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनके संपर्क में आने वाले भी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम में बदलाव के साथ ही कई शहरों में स्वाइन फ्लू ने पैर पसार लिए है। अब अंबाला में आए दोनों मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों पर नजर रखी जा रही है। लक्षण सामने आने पर तुरंत ही उनके एच-1 एन-1 टेस्ट के लिए सैंपल पंचकूला लैब में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महामारी नियंत्रक डॉ. सुनील हरि ने बताया कि स्वाइन फ्लू की टेस्टिंग को लेकर पंचकूला लैब में सैंपल भेजे जा रहे हैं। हालांकि उनकी अंबाला सिटी सेक्टर-10 स्थित पॉलीक्लिनिक लैब में भी टेस्टिंग की व्यवस्था है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह कदम उठाया गया है। दो से तीन शहरों की एक संयुक्त लैब चयनित की गई है और वहीं पर टेस्टिंग हो रही है। जैसे ही ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड में कोई लक्षण वाला मरीज आता है तो उसके सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
नागरिक अस्पतालों में अलग बेड की है व्यवस्था
जिला महामारी नियंत्रक डॉ. सुनील हरि ने बताया कि नागरिक अस्पतालों में भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलग से बेड की व्यवस्था की गई है। अगर फ्लू फैलता है तो ऐसी स्थिति में मरीजों को तुरंत दाखिल कर उनका उपचार किया जा सके। जिला स्तर पर आठ-आठ बेड की व्यवस्था है और दवाओं का स्टॉक भी पूरा है। इसके अलावा डॉक्टरों की भी इस पर नजर है ताकि कोई मरीज आता है तो तुरंत रिपोर्ट करें।
-----
स्वाइन फ्लू के ये हैं लक्षण
विशेषज्ञों के मुताबिक, स्वाइन फ्लू की शुरुआत में बुखार आना, नाक बहना, भूख न लगना, थकान महसूस होना, गले में खराश, खांसी, उल्टी और चक्कर आना या बेहोश होना प्रारंभिक लक्षण हैं। इस संबंध में डॉक्टर मरीजों को एहतियात बरतने की भी सलाह दे रहे हैं, ताकि छींकते और खांसते वक्त नाक और मुंह ढक लें, मास्क न हो तो कपड़ों का इस्तेमाल करें, सफाई का खास ध्यान रखें। स्वाइन फ्लू के लक्षण आम बुखार-खांसी के वायरस जैसे हैं।


----

स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आए हैं और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। स्थिति कंट्रोल में है और विभाग की तरफ से नागरिक अस्पतालों में आवश्यक सावधानी बरती जा रही है।
डॉ. संजीव सिंगला, जिला सर्विलांस ऑफिसर स्वास्थ्य विभाग अंबाला
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed