फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Swami Vivekananda's thoughts inspire us to move forward

Ambala News: स्वामी विवेकानंद के विचार देते हैं आगे बढ़ने की प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's thoughts inspire us to move forward
अंबाला। राष्ट्रीय युवा दिवस को स्वामी विवेकानंद को भी समर्पित किया है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज के बहुत से युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं। यह उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। शनिवार को छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विषयों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर अपना मत रखा। इसके साथ ही प्राध्यापकों ने भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हमें अच्छा और सफल नागरिक बना सकते हैं। इसका हमें अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

छात्र वंश ने कहा कि जैसा आप सोचते हैं वैसा ही बनते हैं। सोच एक बीज है और जैसा आप बीज बोओगे वैसा ही आपको फल मिलेगा। स्वामी विवेकानंद के विचार आज के समय में युवाओं के लिए इसी प्रकार की शिक्षा देते हैं। छात्रा तिशा ने बताया कि हमें अपनी जिंदगी से आलस्य को दूर करना चाहिए, क्योंकि अगर हम आलस में ही रहेंगे तो कभी तरक्की नहीं कर सकेंगे। स्वामी विवेकानंद का यह विचार आज के समय में काफी प्रासंगिक है। जो युवाओं को कुछ नया करने की योजना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा कशिश का कहना है कि स्वामी विवेकानंद युवाओं को प्रेरित करने के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। उन्होंने युवा रहते हुए देश को एक अलग दिशा देने का काम किया। उनका मिशन था कि वह युवाओं को वैचारिक रूप से, आध्यात्मिक रूप से व धार्मिक रूप से प्रेरित और शिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा था कि आप जो सोचते हैं वही बनते हैं। ऐसे में आज के समय यह बात सटीक बैठती है। प्राध्यापक धर्मवीर सिंह बताते हैं कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए युवा अपनी पूरी ऊर्जा राष्ट्र के निर्माण में लगाए न कि किसी दूसरे गलत कार्यों में लगाएं। आज के समय में युवाओं की तरफ यह देश देख रहा है। स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढ़ें और फैलाएं भी ताकि युवा इस देश को मजबूत कर सकें।
प्राध्यापक रविंद्र कुमार का कहना है कि युवा देश के कर्णधार हैं। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि युवा देश के निर्माण में अहम कड़ी हैं। युवाओं का अच्छा चरित्र उस देश की दिशा दशा तय करता है। हमने युवाओं को अच्छा बना लिया तो देश को भी अच्छा बना लेंगे। स्वामी विवेकानंद के विचार यहीं पर सार्थक होंगे। छात्र हर्ष ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि सत्य की ही विजय होती है मिथ्या की नहीं। आज के समय युवाओं को इस बात का अनुसरण करना चाहिए।सत्य की राह कठिन होती है मगर हमें प्रयास करते रहना चाहिए। छात्र वंश ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का विचार उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक न रुको आ भी काफी प्रासंगिक है। आज के युवा इस विचार को आत्मसात करने नजर नहीं आते हैं। इसे युवाओं को आत्मसात करने की जरूरत है। स्वामी जी ने कहा था कि सिंघ की शूर वीरता से और पुष्प की कोमलता से कार्य किया जाए।


छात्र दीपक ने बताया कि जैसी संगत वैसी रंगत, इस विचार ने मुझे काफी प्रभावित किया है। हमारी जैसी संगत होती है हम वैसे ही बन जाते हैं। अगर युवाओं को इस बात की गहराई समझ आ जाए तो वह जीवन पलट सकते हैं। स्वामी विवेकानंद के विचार हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा देने वाले रहेंगे।

फाइल फोटो--कल्पना।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed