{"_id":"671c1d0765b7218845058fb4","slug":"swadeshi-decorative-lights-are-a-hit-in-the-market-ambala-news-c-36-1-ame1006-131676-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाजार में स्वदेशी डेकोरेटिव लाइटों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाजार में स्वदेशी डेकोरेटिव लाइटों की धूम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दिवाली पर इस बार चाइनीज के साथ-साथ स्वदेशी डेकोरेटिव लाइटों की चमक देखने को मिलेगी। बाजार में इस बार चाइनीज की अपेक्षा स्वदेशी लाइटों की भरमार है। इन लाइटों की खास बात है कि ये लाइटें फूल और कलश के डिजाइन से लेकर चांद-सितारों के डिजाइन में भी उपलब्ध हैं। इस बार सितारे और पत्ते की झालर वाली लाइट की खूब मांग है, वहीं रोशनी से बने पेड़-पौधे भी ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। ये लाइट 200 रुपये से शुरू होकर 350 रुपये तक बिक रही हैं।
दुकानदार स्वर्ण ने बताया कि अंबाला में करनाल, दिल्ली, सहारनपुर और लुधियाना से लड़ी और लाइटें आती हैं। वहीं अंबाला से ये लड़ियां हिमाचल व अंबाला के आस-पास के क्षेत्रों में जाती हैं। हालांकि अभी ग्राहक थोड़े कम हैं। दिवाली के नजदीक लाइटाें की खरीदारी में बढ़त देखने को मिलेगी।
-- -- -- -- -- --
20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक बिक रही लड़ी
बाजार में सामान्य लड़ी 20 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक बिक रही है। ये लड़ी चाइना की तरह ही है लेकिन अब इन्हें भारत में ही बनाया जा रहा है। अलग-अलग आकार के अनुसार दाम भी अलग-अलग हैं। वहीं इस बार लड़ी का जाल भी खूब खरीदा जा रहा है। झालर 240 रुपये से शुरू होकर 350 रुपये तक बिक रहा है। यह झालर 10 फुट के आकार में मिलता है, जिसे घरों की बाहर की तरफ लगाया जाता है। इसके अलावा चिपकाने वाली एलईडी वाली लड़ी भी खूब मांग में है। यह लड़ी प्रति मीटर के अनुसार मिलती है। यह अलग-अलग रंगों में बिक रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
छोटे कोने के लिए चाइनीज लैंप और नारियल वाली लड़ी
घरों के छोटे कोने के लिए बाजारों में कमल के फूल और नारियल वाली लड़ी आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है। 20 लैंप का एक बॉक्स 280 रुपये में बिक रहा है। वहीं फूल और नारियल वाली लड़ी 150 रुपये में बिक रही है।