फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Survey of approximately 600 km long Delhi-Jammu railway line is complete

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दिल्ली-जम्मू तक बिछने वाली लगभग 600 किमी लंबी रेल लाइन का सर्वे पूरा, ये होगा फायदा

Fri, 22 Nov 2024 08:48 AM IST
नवीन दलाल हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा)
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Nov 2024 08:48 AM IST
सार

दिल्ली से जम्मू तक दो रेल लाइन बिछी हुई हैं। इसमें एक अप तो एक डाउन लाइन है यानी की दिल्ली और जम्मू की तरफ से आवागमन करने वाली रेल लाइनें। लेकिन लगातार ट्रेनों की बढ़ रही संख्या के कारण इन रेलवे लाइनों पर यातायात भार काफी बढ़ गया है।

विज्ञापन
Survey of approximately 600 km long Delhi-Jammu railway line is complete
रेलवे लाइन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से जम्मू तक बिछने वाली लगभग 600 किमी लंबी रेल लाइन का सर्वे पूरा हो गया है। कंपनी ने सर्वेक्षण से जुड़ी एफएसएल यानी एलाइन्मेंट रिपोर्ट अंबाला मंडल रेल प्रबंधक को सौंप दी है। अब इस पर विभागीय अधिकारियों ने काम शुरु कर दिया है कि किस प्रकार से लाइन बिछाई जाएगी और इस पर ट्रेनों का संचालन कैसे किया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि करोड़ों रुपये की इस परियोजना पर अंतिम मोहर रेलवे बोर्ड की ओेर से लगाई जाएगी। इस लेकर भी विभागीय अधिकारी कार्रवाई में जुट गए हैं ताकि कंपनी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद नई रेल लाइन से जुड़ी प्रस्तुति रेलवे बोर्ड के समक्ष दी जा सके।
विज्ञापन


पूना की कंपनी ने किया सर्वे
रेलवे ने इस परियोजना को धरातल पर उतरकर जांच करवाने की जिम्मेदारी पूना की एक कंपनी को दी थी जोकि इस कार्य में पूरी तरह से माहिर है। रेलवे से निर्देश मिलते ही कंपनी ने अप्रैल 2024 में नई रेल लाइन का सर्वे शुरु कर दिया था। इस लाइन का सर्वे तीन चरणों में किया गया। दिल्ली से अंबाला, अंबाला से जालंधर और जालंधर से जम्मू तक। दिल्ली, अंबाला और जालंधर मंडल को रिपोर्ट भेजी गई है ताकि परियोजना सिरे चढ़ते ही प्रत्येक मंडल अपने-अपने हिस्से यानी 200 किमी की नई रेल लाइन की देख-रेख कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक या दो लाइन का फैसला रेलवे पर
प्राप्त जानकारी अनुसार दिल्ली से अंबाला तक दो नई रेल लाइन और अंबाला से जम्मू तक एक रेल लाइन बिछाई जाएगी लेकिन यह फैसला रेलवे की अंतिम रिपोर्ट पर निर्भर करेगा कि दिल्ली से जम्मू तक दोहरी लाइन बिछाई जाएगी या कि एकल, अभी संबंधित विभाग को भी इसकी जानकारी नहीं है, उन्हें मात्र सर्वे करवाकर रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए गए थे।

ये होगा फायदा
दिल्ली से जम्मू तक दो रेल लाइन बिछी हुई हैं। इसमें एक अप तो एक डाउन लाइन है यानी की दिल्ली और जम्मू की तरफ से आवागमन करने वाली रेल लाइनें। लेकिन लगातार ट्रेनों की बढ़ रही संख्या के कारण इन रेलवे लाइनों पर यातायात भार काफी बढ़ गया है। इसलिए कई बार एक ट्रेन को निकालने के चक्कर में दूसरी को बीच रास्ते रोकना पड़ता है और इस कारण ट्रेनें लेट हो जाती हैं।

90 ट्रेनों का संचालन
मौजूदा समय में दिल्ली से जम्मू तक प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है जोकि अलग-अलग रेल मार्गाें से जम्मू पहुंचती हैं। अगर अंबाला की बात करें तो अंबाला कैंट से लगभग 20 ट्रेनें जम्मू जाती हैं। इनमें वंदे भारत सहित हमसफर व अन्य कई ट्रेनें शामिल हैं।


दिल्ली से जम्मू तक बिछने वाली रेल लाइन का सर्वे हो गया है। इसका एफएलएस यानी एलाइन्मेंट सर्वे रिपोर्ट मिली है जोकि आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजी गई है। रिपोर्ट के आधार पर ट्रैफिक सहित कई अन्य अहम जानकारियां मांगी गई हैं। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार करके रेलवे के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed