फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Surat will improve with 2.39 crores of half a dozen villages including Panjokhara Sahib

Ambala News: पंजोखरा साहिब सहित आधा दर्जन गांवों की 2.39 करोड़ से सुधरेगी सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Surat will improve with 2.39 crores of half a dozen villages including Panjokhara Sahib
अंबाला। गांव पंजोखरा साहिब सहित छावनी विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में ग्राम विकास योजना के तहत 2.39 करोड़ रुपये की राशि से ढेरों विकास कार्य होंगे। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह राशि मंजूर हो चुकी है। इस राशि से अलग-अलग गांवों में ई-लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसी तरह गोहर पक्के होंगे। वहीं गांवों में कई श्मशानघाटों की हालत में सुधार व अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन


गांव पंजोखरा साहिब में 1.44 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। इनमें तसींबली रोड से रघुबीर सिंह के खेतों में फिरनी पक्की होगी। इसी प्रकार गुलजार सिंह के खेतों से जरनैल सिंह के खेतों तक, नारायणगढ़ रोड से गुरनाम सिंह के खेतों तक, खतौली रोड से शीतल सिंह के खेतों तक, तोपखाना रोड से जोगिंद्र सिंह के खेतों तक, खतौली रोड से हरनेक सिंह के खेतों तक, नारायणगढ़ रोड से शमशेर सिंह के खेतों तक गोहर पक्के होंगे। इसी तरह पंजोखरा साहिब के अलग-अलग श्मशानघाटों में शेड, इंटरलाकिंग टाइल्स, बाउंडरी वॉल, बरामदा व अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा
गांव ब्राह्मण माजरा में लाखों रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी के लिए कम्युनिटी हॉल को अपडेट किया जाएगा, साथ ही गोहर पक्के होंगे। गांव गरनाला में ई-लाइब्रेरी निर्माण के लिए ग्राम सचिवालय को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि श्मशानघाट में बाउंड्री वॉल को बनाया जाएगा। गांव खतौली में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए वाल्मीकि चौपाल को अपग्रेड किया जाएगा। गांव टुंडली में भी ई-लाइब्रेरी के लिए ग्राम सचिवालय को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं गांव जनेतपुर में ई-लाइब्रेरी के लिए डाॅ. बीआर आंबेडकर भवन को अपग्रेड किया जाएगा। इसी तरह गांव बाड़ा में ई-लाइब्रेरी के लिए बीसी चौपाल को अपग्रेड व श्मशानघाट के लिए टॉयलेट व बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। गांव बरनाला में धनकौर लिंक रोड से रमनदीप के खेतों तक गोहर पक्का होगा। महिंद्र सिंह के खेतों से गुरदयाल सिंह के ट्यूबवेल तक, धनकौर लिंक रोड से अर्जुन सिंह के खेतों तक और उद्यम सिंह के खेतों से कर्नल जगबीर सिंह के खेतों तक गोहर पक्के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed