फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sunshine boosts temperatures, cleans air quality

Ambala News: धूप खिलने से बढ़ा तापमान, अब स्वच्छ हुई हवा की गुणवत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sunshine boosts temperatures, cleans air quality
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। गुरुवार को एक्यूआई भी 99 रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण में कमी आने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे पहने पूरे नवंबर माह में वायु प्रदूषण तीन से चार दिनों को छोड़कर खराब ही रहा है। ऐसे में अस्पताल में अस्थमा सहित सामान्य ओपीडी में भी मरीज बढ़ गए थे। वायु प्रदूषण के कारण मरीजों में अत्यधिक दिन तक खांसी की शिकायतें मिल रहीं थीं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ नेहा गोयल ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण खांसी के मरीजों में इजाफ हुआ है। आमतौर पर मरीजों की खांसी एक सप्ताह में ठीक हो जाती है मगर इस सीजन में दो से तीन सप्ताह तक का समय लग रहा है। इस दौरान कई बार दवा में भी बदलाव करना पड़ता है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 29 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चल सकती है। जिससे सुबह व शाम को ठंड रहने के आसार हैं। वहीं, मौसम विभाग ने 29 नवंबर तक कोहरा छाने की संभावना जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed