{"_id":"6937208b586b16d3880be3c6","slug":"sunny-temperatures-rise-light-fog-likely-in-the-morning-ambala-news-c-36-1-amb1003-154365-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धूप खिलने से बढ़ा तापमान, सुबह हल्की धुंध छाने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धूप खिलने से बढ़ा तापमान, सुबह हल्की धुंध छाने के आसार
Tue, 09 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में धूप का आनंद लेते लोग। संवाद
- फोटो : बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। वहीं दिन और रात का तापमान भी बढ़ गया है। बीते दो दिन ठंडी हवा ने परेशान किया। मौसम विभाग ने 10 और 11 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना जताई है। जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। अब तक रात में ही ठंड पड़ रही है, लेकिन दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में दिन में भी ठंड सता सकती है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर सुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने के आसार हैं।
रात्रि के तापमान आ सकती है गिरावट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 9 से 11 दिसंबर तक उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। 12 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन
अधिक ठंड से सरसों को होगा नुकसान
धूप निकलने व तापमान में कमी व नमी का असर फसलों पर देखने को मिल रहा है। अनुकूल मौसम में सरसों की फसल लहराने लगी है। सरसों पर फूल आ गए हैं। सरसों ठंडी व शुष्क जलवायु की फसल है। ऐसे में यह मौसम सरसों की वृद्धि व उन्नत फसल के लिए अनुकूल है। सरसों के लिए 10 से 24 डिग्री सेल्सियस का आदर्श तापमान माना जाता है। ऐसे में इन दिनों खेतों में सरसों की फसल लहरा रही है। वहीं यह मौसम सब्जियों की वृद्धि व पैदावार के लिए भी अच्छा है। किसानों का कहना है कि अधिक सर्दी व पाला पड़ने से सरसों व सब्जियों को नुकसान होगा।