फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sunflower procurement begins, arrival of 150 quintals

Ambala News: सूरजमुखी की खरीद शुरू 150 क्विंटल की आवक

Fri, 29 May 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 29 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sunflower procurement begins, arrival of 150 quintals
शहजादपुर की अनाजमंडी में सूरजमुखी की फसल लेकर पहुंचे किसान। संवाद
शहजादपुर। अनाज मंडी में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वीरवार को सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरु हो गई। तय शेड्यूल के मुताबिक यह खरीद 25 मई से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते इसमें थोड़ी देरी हुई। इसलिए किसान फसल वापस लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

वीरवार को खरीद शुरू हुई तो पहले दिन मंडी में किसानों ने राहत की सांस ली। पहले दिन कुल 6 गेट पास काटे गए और मंडी में करीब 150 क्विंटल सूरजमुखी की आवक दर्ज की गई। इसे सरकारी एजेंसी ने तुरंत खरीद लिया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सूरजमुखी की खरीद हैफेड द्वारा की जा रही है। उन्होंने किसानों के लिए खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि इस सीजन के लिए सरकार ने सूरजमुखी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,721 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। यह पिछले साल के मुकाबले अधिक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed