फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sukhsagar Trust decided to provide free treatment for 10 days while celebrating Ganesh festival

सुखसागर ट्रस्ट ने गणेश महोत्सव मनाते हुए 10 दिन तक नि:शुल्क उपचार का किया फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sukhsagar Trust decided to provide free treatment for 10 days while celebrating Ganesh festival
अंबाला छावनी के लक्ष्मीपुरा में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना पर नृत्य करके खुशी जाहिर करती महि - फोटो : कांग्रेस पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सुखसागर ट्रस्ट लक्ष्मीपुरा में गणेश महोत्सव के अवसर पर भगवान गणपति के रूप जोकि प्रेम व शांति का प्रतीक हैं, प्रतिमा को विराजमान किया और विभिन्न- विभिन्न प्रकार से भोग लगाकर उनकी पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर 10 दिन तक ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क न्यूरो व एक्युप्रेशर, ऑक्सीजन-ब्लड सर्कुलेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर के दौरान मरीजों की न्यूरो व एक्युप्रेशर पद्धति द्वारा हर बीमारी का इलाज किया जा रहा है। बुधवार को पहले दिन शिविर में लगभग 50 मरीज का नि:शुल्क इलाज किया गया, इसमें ज्यादातर मरीज सर्वाइकल, कमर दर्द, साइटिका व घुटनों से संबंधित आए। इस अवसर पर ट्रस्ट संचालक अमन शर्मा, मधु सील अरोड़ा, जितेंद्र गंभीर, रजनीश, अनिल सहगल, राजन जैन, सुशील शास्त्री, आदि उपस्थित रहे। ट्रस्ट की महिला मंडली ने श्री गणपति जी के भजनों का गुणगान किया, इसमें विशेष तौर पर सुनीता शर्मा, मधु धीमान, कोमल भंडारी ,कृतिका शर्मा, सुदेश रानी व पूनम शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed