फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sukhbir Badal is misleading the Sangat by calling the sentence pronounced by Akal Takht as the decision of agencies: Daduwal

सुखबीर बादल अकाल तख्त की सुनाई सजा को एजेंसियों का फैसला बता संगत को गुमराह कर रहे : दादूवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal is misleading the Sangat by calling the sentence pronounced by Akal Takht as the decision of agencies: Daduwal
अंबाला सिटी पहुंचे एचएसजीपीएसी के पूर्व प्रधान मीरी-पीरी कॉलेज से जुड़ी जानकारी देते हुए। संवाद
मीरी-पीरी कॉलेज के मामले में पूर्व प्रधान ने समर्थकों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शाहाबाद स्थित मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान के प्रबंधन को लेकर सिख सियासत गरमा गई है। बुधवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीएसी) के सदस्य गुरतेज सिंह के कार्यालय में पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने समर्थकों के साथ बैठक की। इस दौरान दादूवाल ने एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा।
दादूवाल ने कहा कि सुखबीर बादल अकाल तख्त द्वारा सुनाई गई सजा को एजेंसियों का फैसला बताकर संगत को गुमराह कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनौती है। उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह गजगढ़ से मांग की कि बादल के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए ताकि पंथ में यह संदेश न जाए कि नियम केवल विरोधियों के लिए हैं।
विज्ञापन

झिंडा को बताया खोटा सिक्का
एचएसजीपीसी प्रधान जगदीश सिंह झिंडा को दादूवाल ने खोटा सिक्का करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि झिंडा अलग कमेटी का संघर्ष भूलकर अब बादलों की गोद में जा बैठे हैं। उन्होंने शाहाबाद हाथापाई और दस्तार की बेअदबी मामले में पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। दादूवाल ने स्पष्ट किया कि वे संस्थान का प्रबंधन शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से हासिल करेंगे। धामी को उनकी शब्दावली के लिए चेतावनी देते हुए भविष्य में करारा जवाब देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed