फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sucide

34 साल की दामिनी ने पंखे से लटकर मौत को लगाया गले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
sucide
बब्याल की 34 वर्षीय दामिनी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। भाई मयंक का आरोप है कि पति के उत्पीड़न से तंग आकर उसकी बहन ने मौत को गले लगाया है। उसकी शिकायत पर महेशनगर पुलिस ने पति के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। मेरठ के सरधना तहसील के रहने वाले मयंक ने बताया कि उसकी बहन दामिनी की शादी 15 दिसंबर 2010 को बब्याल के हितेश से हुई थी। मयंक ने बताया कि इसके बाद उसके भाई अभिनव ने बहनोई के चाचा की लड़की हिना से 2019 में प्रेम विवाह कर लिया था। इस विवाद की वजह से ही बहनोई हितेश उसकी बहन दामिनी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। मयंक का आरोप है कि हितेश अक्सर दामिनी पर भाई अभिनव से सारे रिश्ते खत्म करने के लिए दबाव बनाता था। बहनोई के दबाव में ही उन्होंने अपने भाई अभिनव को बेदखल किया है। मयंक का आरोप है कि इसी बात को लेकर कल 2 नवंबर रात को हितेश ने फोनकर उसकी मां को भला बुरा कहा था। साथ ही बहन दामिनी को भी प्रताड़ित किया। मयंक ने बताया कि सुबह ही उन्हें फोन आया कि दामिनी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। भाई ने बहन की मौत के लिए जीजा हितेश को जिम्मेदार ठहराया है। इसी सिलसिले में उसने महेशनगर पुलिस को शिकायत देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर हितेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed