फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students will get tablets

Ambala News: विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Students will get tablets
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग टैबलेट वितरित करेगा। यह टैबलेट 3 मई तक वितरित किए जाएंगे। इसको लेकर विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टैबलेट बांटने से पहले सिम डिमांड का कार्य किया जा रहा है। जिले की बात करें तो जिले में 155 राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जा रहे हैं। टैबलेट देने से पहले इसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों से टैबलेट पहले लिए गए थे, अब इन टैबलेट को नए विद्यार्थियों को बांटा जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान टैबलेट लिए गए थे। अब इन टैबलेट को रीसेट करने के बाद बांटा जाएगा। साथ ही सिम डिमांड की जाएगी। बता दें कि 5 मई 2022 में शिक्षा विभाग ने 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए थे। विद्यार्थियों की स्कूल में टैबलेट से पढ़ाई करवाई जा रही है और घर से होमवर्क करने के लिए भी दिया जा रहा है। विभाग टैबलेट से पढ़ाई का समय-समय पर आंकलन भी करता है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने का कार्य शुरू हो गया है। 3 मई तक 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने हैं। टैबलेट बांटने के लिए सिम डिमांड भी की गई है। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों के पास टैबलेट नहीं हैं, उनको 3 मई तक टैबलेट उपलब्ध करवाया जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed