फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students will get bus pass facility up to 150 km

Ambala News: छात्रों को मिलेगी 150 किमी तक बस पास सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Students will get bus pass facility up to 150 km
अंबाला। हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने घोषणा की कि प्रदेश के सरकारी और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अब बस-पास की सुविधा को 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 150 किलोमीटर कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य में स्थित ऐसे स्कूल, कॉलेज, संस्थानों में पढ़ने वाले राज्य के सभी छात्रों को रियायती बस पास जारी किए जाएंगे। जो संस्थान राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त हैं या राज्य में किसी विश्वविद्यालय या बोर्ड से संबद्ध हैं। सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर के लाखों छात्र लाभान्वित होंगे। इस निर्णय को छात्रों के हित में लिया बड़ा फैसला माना जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा शैक्षणिक संस्थान से अधिकतम 150 किलोमीटर की सीमा तक बस-पास जारी किए जाएंगे, जो कि पहले केवल 60 किलोमीटर तक ही जारी होते थे। यह बस-पास स्कूल, कॉलेज, संस्था प्राधिकारियों की संस्तुति पर छमाही आधार पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर , परिवहन विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार जो भी स्कूल, कॉलेज, संस्था आदि अपने छात्रों का बस -पास बनवाना चाहता है। उनको अपने संस्थान का मान्यता या संबद्धता प्रमाण-पत्र की सत्यापित प्रति सहित छात्रों की सूची संबंधित रोडवेज डिपो को उपलब्ध करवाना होगा। यह प्रमाण -पत्र किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया होना चाहिए। बाद में जांच -पड़ताल करके डिपो के महाप्रबंधक या उनके द्वारा नियुक्त अधिकारी द्वारा सूची के अनुसार बस-पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed