फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students will be able to fill their seat options till tomorrow

Ambala News: कल तक सीटों के विकल्प भर सकेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to fill their seat options till tomorrow
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी अंबाला शहर में विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई। अब विद्यार्थी 15 तक सीटों के चुनाव भर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद स्क्रीन पर दाहिनी तरफ स्टेप दो पर क्लिक करे व रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। ऑनलाइन काउंसलिंग करते समय विकल्प का चयन बहुत ही ध्यान से करना चाहिए। विकल्प भरना ब्रांच और पॉलिटेक्निक का चयन करना होता है। सभी आवेदक जो ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेंगे उन सबको बताया जाता है की पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों को चाहिए की वह अपनी प्राथमिकता के आधार पर जयादा से ज्यादा विकल्प का चयन करे व भरे। पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्प भरने का काम दिनांक 12 जुलाई सुबह 10 बजे से 15 जुलाई तक रात 11:59 बजे तक रहेगा । विकल्प भरने के बाद, विकल्पों को लॉक जरूर करें।पहली ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद, दिनांक 16 जुलाई शाम 5:00 बजे सीट आबंटन का रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी अंबाला शहर के प्राचार्य ने बताया कि फिलहाल 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियाें के लिए आनॅलाइन काउंसलिंग जारी है। डेट के विद्यार्थियों के लिए फिलहाल काउंसलिंग शुरू नहीं हुई है। वहीं कॉलेजों में दाखिलाें की बात करें तो 15 जुलाई तक विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब विद्यार्थियों ने फीस भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया तो पोर्टल ठीक प्रकार से नहीं चल पा रहा था। हालांकि 10 बजे के बाद स्थिति ठीक हो गई और पोर्टल चलने के बाद विद्यार्थियों ने फीस भर दी। वहीं कॉलेज संचालकों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed