{"_id":"61a14da5a7c4df73f6063004","slug":"students-showed-talent-in-competitions-ambala-news-knl908863193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा अन्वेषण कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा अन्वेषण कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। आर्य कन्या कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा निर्देशित यूथ क्लब की ओर से ‘‘प्रतिभा अन्वेषण’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम दिन भाषण, कविता पाठ, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, प्रश्नोत्तरी और पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई। द्वितीय दिन नृत्य, गायन और वादन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कराने का उद्देश्य छात्राओं के हुनर को तराशना है, उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ‘‘जमाने के साथ चलो, जमाने के साथ नहीं चलोगे तो पीछे रह जाओगे। यूथ क्लब के प्रभारी प्रो. सिल्वी अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं का भिन्न-भिन्न गतिविधियों में भाग लेना ही उनकी कला को निखारने का माध्यम है। केवल किताबी शिक्षा ही शिक्षा नहीं अपितु विद्यार्थी को साहित्य, संगीत और कला, नृत्य आदि सभी में पारंगत होना भी शिक्षा का ही अंग है। डॉ. रेखा वासु ने कहा कि यदि छात्रा स्टेज पर अभिनय कला, आदि का प्रदर्शन करतीं है तो उन्हें आत्मविश्वास के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने का भी हौसला मिलता है। मंच संचालन डॉ. अमनीत द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. ममता जैन, डॉ. संध्या गौतम, डॉ. अमनदीप मक्कड़, डॉ. शचि शुक्ला, डॉ. सुमन, डॉ. अनु वर्मा, डॉ. प्रो. नीतू, प्रो. शीनम ने निभाई।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
काव्य पाठ प्रतियोगिता - प्रथम पुरस्कार राजविन्द्र कौर और मोनिका, द्वितीय पुरस्कार मनुश्री व युक्ति तथा तृतीय पुरस्कार सुजाता व पैरी को दिया गया।
भाषण प्रतियोगिता - प्रथम पुरस्कार शोभा, द्वितीय आस्था, तृतीय युक्ति को दिया गया।
एकल अभिनय प्रतियोगिता - प्रथम विभा, द्वितीय सिमरन, तृतीय पैरी रही।
पेंटिंग प्रतियोगिता - प्रथम खुशबू धीमान, द्वितीय नुकुम, तृतीय शीतल रही।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता - प्रथम पुरस्कार टीम ए जिसमें महक, नुकुम, दिव्या, आशा, अमीशा और द्वितीय पुरस्कार टीम सी को जिसमें आस्था शोभा, कोमल शीतल रही, तृतीय पुरस्कार टीम डी को जिसमें सिमरन, विभा, ज्योति, लक्ष्मी, नवप्रीत को दिया गया।
विज्ञापन
गायन प्रतियोगिता - प्रथम पुरस्कार राधिका, द्वितीय सिमरन व आकांक्षा, तृतीय मनप्रीत व मोनिका को प्रदान किया गया।
नृत्य प्रतियोगिता - प्रथम पुरस्कार महक, काजल, द्वितीय पुरस्कार सृष्टि व पलक, तृतीय आरती व चित्रांशी तथा सांत्वना पुरस्कार प्रियंका जॉन को दिया गया।
वादन प्रतियोगिता - प्रथम पुरस्कार अंशिका, द्वितीय मनप्रीत कौर को दिया गया।
इन विभिन्न प्रतियोगिता में लगभग 110 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में यूथ क्लब के इंचार्ज प्रो. सिल्वी अग्रवाल, डॉ. रेखा, डॉ. शचि शुक्ल, डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. सुनीता, डॉ. अनु वर्मा का योगदान रहा।