{"_id":"67f8244b49d6c36c4801292f","slug":"students-of-class-4th-and-5th-will-study-ncert-syllabus-ambala-news-c-36-1-amb1003-140638-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी पढ़ेंगे एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी पढ़ेंगे एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम पढ़ते नजर आएंगे। अभी यह विद्यार्थी एससीईआरटी की ओर से तैयार किया गया पाठ्यक्रम पढ़ रहे हैं। इन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का पाठ्यक्रम पढ़ने का मौका मिलेगा।
इसके साथ ही स्कूलों में जल्द ही किताबें भी पहुंचनी शुरू होंगी। इसके लिए निदेशालय की ओर से 15 अप्रैल तक का समय दिया गया है। विभाग की ओर से पहली से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को किताबें मुफ्त दी जाती हैं। अंबाला में 52 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पहली से आठवीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विद्यार्थी नैतिक शिक्षा विषय भी पढ़ते नजर आएंगे
इसी तरह राजकीय प्राथमिक स्कूलों में नए सत्र में विद्यार्थी नैतिक शिक्षा विषय भी पढ़ेंगे। यह विषय कुछ वर्षों पूर्व बंद किया गया था। अब फिर इस विषय को शुरू किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थी नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ेंगे। स्कूलों में किताबें भी जल्द ही पहुंचनी शुरू होंगी। विभाग ने इसके लिए सभी स्कूलों को शाम 7 बजे तक किताबें पहुंचाने का समय दिया है जिससे स्कूल अपने स्तर पर व्यवस्था कर सकें।
विज्ञापन
एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम छठी कक्षा से होता है शुरू : छाबड़ा
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने बताया कि एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम छठी कक्षा से शुरू होता है। इस नए सत्र में चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। जल्द ही स्कूलों में किताबें भी पहुंचनी शुरू होंगी। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का पाठ्यक्रम पढ़ने का मौका मिलेगा। इससे उनका शैक्षणिक विकास होगा। साथ ही स्कूलों में प्राथमिक कक्षा के लिए नैतिक शिक्षा विषय भी शुरू होगा।
वर्जन
राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें मिलती हैं। यह किताबें जल्द ही स्कूलों में पहुंचनी शुरू होंगी। जितनी भी कक्षाएं होती हैं, उनका करिकुलम एससीईआरटी और एनसीईआरटी की ओर से ही तैयार किया जाता है।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।