स्टेट हाईवे पर दो घंटे ट्रैफिक रोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को क्षेत्र के शिक्षण संस्थान के खिलाफ गुस्साएं विद्यार्थियों ने स्टेट हाइवे चंडीगढ़-यमुनानगर पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक यह विद्यार्थी जाम लगाए बैठे रहे। इन विद्यार्थियों का कहना है कि तीन साल से बीटैक कर रहे हैं, लेकिन उनको डीएमसी नहीं दी जा रही और न ही उनके रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी को लेकर यह जाम लगायागया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व एसीपी ने विद्यार्थियों को समझाया, जबकि प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों को 20 सितंबर तक डीएमसी दिए जाने के आश्वासन के बाद ही विद्यार्थी जाम खोलने पर राजी हुए। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, जबकि पुलिस ने इन वाहनों के लिए वैकल्पि व्यवस्था की।
विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षण संस्थान द्वारा हर साल लाखों रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जाती। उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल से विद्यार्थी बीटैक कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो डीएमसी दी गई और न ही उनको रजिस्टे्रशन बारे कुछ बताया जा रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे कालेज प्रबंधन से कईं बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन कालेज प्रबंधन सुनने को ही तैयार नहीं है। विद्यार्थियों ने प्रबंधन पर यह भी आरोप लगाया कि निश्चित हाजिरी होने के बावजूद भी उनसे जुर्माने के नाम पर हजारों रुपए ऐंठे जा रहे हैं। विद्यार्थियों का दावा है कि उनके अभिभावकों ने कालेज प्रबंधन को नियमानुसार सारी फीस अदा की हुई है लेकिन प्रबंधन की कमी के चलते उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार जोगेंद्र शर्मा व एसीपी रमेश कुमार नरे विद्यार्थियों को समझाया और जाम खोलने को कहा। लेकिन विद्यार्थियों ने साफ कहा कि जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलता, जाम नहीं खोला जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को आक्रोश को देखकर चेयरपर्सन मौके से वापस चले गए। बाद में प्रबंधन ने विद्यार्थियों को लिखित में आश्वासन दिया कि उनकी डीएमसी व रजिस्टे्रशन संबंधी समस्या का 20 सितम्बर तक निराकरण कर दिया जाएगा। तहसीलदार ने कॉलेज प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन जब विद्यार्थियों को दिया तो विद्यार्थी जाम खोलने को राजी हो गए।
कालेज प्रबंधन का कहन है कि सभी कागजात तैयार करके कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जमा करवाए हुए हैं। कालेज स्टॉफ इसी संदर्भ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गया हुआ है और कालेज प्रबंधन विद्यार्थियों की समस्या को दूर करने का भरसक प्रयास कर रहा है।