फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stuck design of parallel bridge, then the process of new tender of underbridge was not completed

डिजाइन को लेकर लगा समानांतर पुल निर्माण में ग्रहण, टेंडर प्रक्रिया में अटका रेलवे अंडरब्रिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stuck design of parallel bridge, then the process of new tender of underbridge was not completed
अग्रसेन चौक स्थित सामानांतर पुल का धीमी गति से चल रहे निर्माण का दृश्य। संवाद - फोटो : Ambala
तरुण अग्रवाल
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला के दो मुख्य भागों को जोड़ने के लिए तैयार हो रहे दो बड़े प्रोजेक्ट की सौगात तीन साल बाद भी अंबाला वासियों को नहीं मिली पाई। रेलवे स्टेशन के पास बन रहे अंडरब्रिज में केवल लाइन के नीचे गार्टर डालकर इस प्रोजेक्ट को अधर में ही छोड़ दिया गया। वहीं, अग्रसेन चौक से मानव चौक को जोड़ने के लिए तैयार हो रहे समानांतर पुल के केवल बीम ही खड़े हो पाए हैं। अब यह कार्य कब पूरे होंगे, इसको लेकर स्वयं अधिकारियों के पास भी कोई जवाब नहीं है। अलबत्ता समानांतर पुल और रेलवे अंडरब्रिज का इंतजार कर रहे शहरवासियों को इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। टीम अमर उजाला ने जब इस बारे में अधिकारियों से सीधे सवाल किए तो उन्होंने कहा कि बरसाती सीजन के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। बता दें कि अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण इन दोनों प्रोजेक्ट की कीमत बढ़ना भी तय मानी जा रही है। समानांतर पुल नहीं बनने के कारण शहरवासियों को रोजाना जाम से रूबरू होना पड़ रहा है। संवाद
यह है अंडरब्रिज की स्थिति
रेलवे स्टेशन के पास फाटक नंबर 126 (ए) पर बन रहे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य अप्रैल 2018 में शुरू हुआ। इसे करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार करना था। शुरुआत में ही कंपनी ने कोर्ट रोड की ओर से खुदाई शुरू कर दी थी। लेकिन खुदाई का कार्य पीडब्ल्यूडी और रेलवे के अधिकारियों के बीच आपसी तनातनी को लेकर रोक दिया गया। करीब डेढ़ साल तक परेशान हो रहे दुकानदारों ने अधिकारियों के चक्कर काटे और विधायक से भी गुहार लगाई। तब 2019 के मध्य में दोबारा से काम शुरू हुआ। लेकिन रेलवे लाइन पर ब्लॉक न मिलने के कारण कार्य अधर में ही लटका रहा। कोरोना काल में जब रेल गाड़ियों की रफ्तार पर विराम लगा तब रेलवे लाइन पर काम करने के लिए ब्लॉक मिला। उसके बाद लाइन के नीचे गार्टर डालने का काम हुआ। इसी साल मार्च माह के बीच में रेलवे ने अपनी ओर से काम खत्म कर दिया था। उसके बाद अब पीडब्ल्यूडी के द्वारा सड़क निर्माण का कार्य किया जाना था। लेकिन इससे पहले सड़क निर्माण का शुरू होता। उससे पहले ही ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए और सड़क निर्माण करने से मना दिया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से नए स्तर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई जो कि अभी तक जारी है।
विज्ञापन

यह है ओवरब्रिज की स्थिति
अग्रसेन चौक से मानव चौक को जोड़ने के लिए बन रहे समानांतर पुल का निर्माण कार्य सितंबर 2018 में शुुरू हुआ था। जनवरी 2018 में 10.5 करोड़ रुपये के टेंडर को मंजूरी मिली थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने दोनों ओर पिल्लर खड़े करने का कार्य कियास। जनवरी 2020 में रेलवे ने पाइल लोड प्रशिक्षण के बाद फाइल को पास कर दिया। लेकिन बाद में लॉकडाउन के कारण काम रुक गया। जब काम दोबारा शुरू होने लगा तो दिसंबर माह में विधायक और वहीं के दुकानदारों के बीच बैठक हुई। इसके बाद विधायक ने समानांतर पुल के डिजाइन में बदलाव करने के लिए कहा। अब दोबारा से पीडब्ल्यूडी ने नए डिजाइन की फाइल तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेजा हुआ है। जो अभी वहीं है। यही कारण है कि समानांतर पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अंडरब्रिज में सड़क निर्माण को लेकर नए स्तर से टेंडर लगाया हुआ है। जिसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। बारिश का सीजन खत्म होते ही काम को शुरू कर दिया जाएगा। अब कितने का टेंडर जारी होगा यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

-पुनित मित्तल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएडंआर।
समानांतर पुल के डिजाइन में थोड़ा फेर बदल किया गया था। उसकी फाइल उच्च अधिकारियों को भेजी है। जैसे ही फाइल पास होकर आ जाएगी मानव चौक की ओर से भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
-जतिन, जेई, पीडब्ल्यूडी (नेशनल हाइवे)।

रेलवे स्टेशन के नजदीक बन रहा अंडर पास जो कि कई वर्षो से पूरा नहीं हो सका। संवाद

रेलवे स्टेशन के नजदीक बन रहा अंडर पास जो कि कई वर्षो से पूरा नहीं हो सका। संवाद- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed