फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strictness on increasing incidents of theft, road closed for mangoes

Ambala News: चोरी की बढ़ती वारदातों पर सख्ती, रास्ता आम के लिए बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Strictness on increasing incidents of theft, road closed for mangoes
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर कमर कस ली है। सिक्योरिटी गार्ड के अलावा स्टाफ को भी ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जबकि इमरजेंसी वार्ड के बीच से होकर आईपीडी और ओपीडी में जाने वाले रास्ते को भी सामान्य लोगों के बंद कर दिया है।
विज्ञापन

केवल गंभीर मरीज को इस रास्ते से आने-जाने की अनुमति होगी। बाकायदा इस रास्ते पर पीएमओ डॉ. राकेश सहल के निर्देशों का पोस्टर भी चस्पा कर दिया गया है। यह कदम अमर उजाला में 4 जून को प्रकाशित चोरों के निशाने पर अस्पताल, तीन महीने में छह वारदात के समाचार के बाद उठाया है। इतना ही नहीं अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी ब्लॉक के सभी रास्तों पर कैमरों के साथ-साथ सिक्योरिटी गार्ड के जरिए भी नजर रखी जा रही है ताकि चोरी की वारदात दोबारा न हो।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले तीन माह में ही चोरी की वारदात काफी बढ़ गई थी। जहां पहले बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर से स्टाफ के पर्स में हाथ डालते हुए चोर को पकड़ लिया था। वहीं 2 मई को भी अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर परमजीत की जेब से भी आईफोन निकाल लिया था। हालांकि चोरी की यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। जिसमें दो युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल स्टाफ व सिक्योरिटी गार्ड को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। इमरजेंसी के भीतर बने रास्ते का इस्तेमाल मरीजों के साथ-साथ सामान्य लोग भी करते थे वो बंद कर दिया गया है।
डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed