फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Strict on Delays in Lifting: Heavy Fines May Be Imposed on Transporters

Ambala News: उठान में देरी पर सख्त, ट्रांसपोर्टरों पर लग सकता है भारी जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Strict on Delays in Lifting: Heavy Fines May Be Imposed on Transporters
नारायणगढ़। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शिवजीत भारती ने शुक्रवार को स्थानीय अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद व उठान प्रक्रिया का जायजा लिया। मंडी में व्याप्त अव्यवस्था और उठान की धीमी गति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने संबंधित खरीद एजेंसियों और अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आढ़तियों और किसानों ने गेहूं की लिफ्टिंग न होने की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस पर एसडीएम ने हैफेड, वेयरहाउस और मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ट्रांसपोर्टरों द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों की मौके पर जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अनुबंध के अनुसार गाड़ियां कम पाई गईं, तो संबंधित ट्रांसपोर्टर पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन




नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

एसडीएम ने निर्देश दिए कि मंडियों में स्टॉक जमा होने से रोकने के लिए तारीख के अनुसार उठान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नमी की जांच करते हुए कहा कि केवल 12 प्रतिशत तक नमी वाले गेहूं की ही खरीद की जाए। मार्केट कमेटी सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल तक नारायणगढ़, भरेड़ी कलां और बेरखेड़ी केंद्रों पर कुल 2,67,382 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। सरकार द्वारा 2,585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। एसडीएम ने मंडी में पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed