फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Street play inspired people to stay away from addiction

Ambala News: नुक्कड़ नाटक में नशे से दूर रहने की दी प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
Street play inspired people to stay away from addiction
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नशा मुक्त मिशन के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को अंबाला सिटी के मुरलीधर डीएवी स्कूल में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशा न करने के लिए जागरूक किया। इन दिनों मादक पदार्थों का सेवन एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। युवाओं का एक बड़ा वर्ग इसकी चपेट में आ हुआ है। सीजेएम प्रवीण ने बताया कि मादक पदार्थों का सेवन करने से कुछ समय के लिए नशा देते है। जिससे व्यक्ति को सुखद अनुभूति होती है, पर जैसे ही नशा खत्म होता है व्यक्ति फिर से उसे लेना चाहता है। कुछ ही दिनों में उसे इन पदार्थों की लत लग जाती है। आज देश के कई राज्यों में इन मादक पदार्थों ड्रग्स को चोरी छिपे बेचा जा रहा है। पंजाब जैसे राज्यों में नशीले पदार्थों के सेवन ने एक विकराल रूप धारण कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया की अगर किसी बच्चे को कोई भी किसी भी प्रकार की छोटी या बड़ी कठिनाई महसूस होती है, तो वह अपने परिवार खासतौर पर अपने माता पिता के साथ सांझा करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed