फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Over 250 passenger trains restored in Delhi following the end of the agitation; 28 partially cancelled.

रेल यात्रियों को राहत: दिल्ली में आंदोलन खत्म होने के बाद 250 से अधिक पैसेंजर ट्रेनें बहाल, 28 आंशिक रद्द

Sun, 11 Oct 2026 12:46 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 11 Oct 2026 12:46 PM IST
सार

आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, पानीपत, पलवल, रोहतक, रेवाड़ी, सहारनपुर और कुरुक्षेत्र रूट सहित पंजाब व हिमाचल की तरफ  चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही फिर से सामान्य कर दी गई है।

विज्ञापन
Over 250 passenger trains restored in Delhi following the end of the agitation; 28 partially cancelled.
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में शनिवार के प्रस्तावित आंदोलन के बाद हालात सामान्य होते ही रेलवे ने 250 से अधिक रद्द  ट्रेनों को बहाल कर दिया है। इसमें 35 के करीब मेल व एक्सप्रेस सहित लोकल मार्गाें पर चलने वाली 215 के के करीबी ईएमयू और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, पानीपत, पलवल, रोहतक, रेवाड़ी, सहारनपुर और कुरुक्षेत्र रूट सहित पंजाब व हिमाचल की तरफ  चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही फिर से सामान्य कर दी गई है।

विज्ञापन


इसमें प्रमुख रूप से  दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली-अलीगढ़ रूट, पानीपत-कुरुक्षेत्र-अंबाला-कालका मार्ग, रोहतक-जींद-हिसार एवं रेवाड़ी मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि, अधिकांश ट्रेनों को हरी झंडी दे दी गई है, लेकिन परिचालन व्यवस्था को पूरी तरह संतुलित करने के लिए 28 ट्रेनों को रविवार भी रद्द रखा गया है। इसमें प्रमुख व भीड़भाड़ रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेन पानीपत-दिल्ली पैसेंजर (64002), दिल्ली-गाजियाबाद (64414), अलीगढ़-गाजियाबाद-नई दिल्ली (64105), नई दिल्ली-गाजियाबाद (64426), मथुरा-गाजियाबाद (64903) व मथुरा-नई दिल्ली (64905), दिल्ली-रेवाड़ी (54413), कालका-सहारनपुर-दिल्ली (14332),नई दिल्ली-पानीपत (64469) और पानीपत-नई दिल्ली (64470) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed