फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stone pelting in two groups of farmer, sticks, sticks and stones

किसान के दो गुटों में पथराव, चले लाठी डंडे और पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in two groups of farmer, sticks, sticks and stones
Stone pelting in two groups of farmer, sticks, sticks and stones - फोटो : Ambala
(अंबाला) शहजादपुर। तीन कृषि कानून और जमीन अधिग्रहण कानून के विरोध में शनिवार को अनाजमंडी शहजादपुर में भारी संख्या में किसान एकजुट हुए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर यह सभा बुलाई गई थी। लेकिन इसी दौरान भाकियू भाईचारा गुट के प्रदेशाध्यक्ष नरपत सिंह राणा की अगुवाई में किसान काले झंडे लेकर यहां पहुंच गये और भाकियू प्रदेेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर देखते ही देखते दोनों गुटों में पहले लाठी-डंडे चले और फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें नरपत राणा गुट सहित उनके गुट के पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी शहजादपुर जसवंत सिंह, डीएसपी नारायणगढ़ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे व मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

गुरनाम सिंह चढूनी को शहजादपुर अनाजमंडी में सुबह नौ बजे पहुंचना था। लेकिन वह करीब सवा 11 बजे सभा में पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद नरपत राणा का गुट मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगा। तभी दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में नरपत राणा उनके भाई कंवरपाल राणा और पुत्र संदीप राणा के अलावा पंचकूला से जिला प्रधान ब्रह्मपाल बगवाली, महामंत्री गुड्डू बगवाली घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को शहजादपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चढूनी बोले-किस बात को लेकर लड़ाई हुई जानकारी नहीं, नरपत ने जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन और यूपी में संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान किस बात को लेकर लड़ाई हुई है, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दूसरी ओर नरपत राणा का कहना है कि वह गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा पंजाब में पार्टी बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। तभी चढूनी गुट के सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया और परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी न होने से झगड़ा
नरपत राणा द्वारा विरोध करने की सूचना देने के बाद भी पुलिस की ओर से अनाज मंडी में कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जबकि इससे पहले भी 2019 में शुगर मिल बनोंदि में भुगतान को लेकर हुए धरने में दोनों में झगड़ा हो गया था।
कुछ किसान आपस में उलझ गए थे। जैसे ही हमें सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया गया। यदि कोई शिकायत आएगी तो उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

-अनिल कुमार, डीएसपी नारायणगढ़।

Stone pelting in two groups of farmer, sticks, sticks and stones

Stone pelting in two groups of farmer, sticks, sticks and stones- फोटो : Ambala

Stone pelting in two groups of farmer, sticks, sticks and stones

Stone pelting in two groups of farmer, sticks, sticks and stones- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed