फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stir due to fire in coaching center

Ambala News: कोचिंग सेंटर में आग से हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Stir due to fire in coaching center
महेश नगर ​स्थित पेट्रोल पंप परिसर में लगी कोचिंग इंस्टीच्यूट के टूटे शीशे व बाहर खड़े लोग: संवा
अंबाला। महेश नगर स्थित पेट्रोल परिसर में चल रहे सरस्वती विद्या मंदिर कोचिंग इंस्टीट्यूट में शुक्रवार दोपहर के समय भीषण आग लग गई। बताया जाता है कि एसी में अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन

उस समय मामूली सा धुंआ उठा तो बच्चों को क्लास से बाहर करने के बाद मालिक अपने ही स्तर पर आग बुझाने वाले यंत्रों के इस्तेमाल में जुट गया। देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती चली गई और पूरे इंस्टीट्यूट में लगे एसी, कुर्सियों व टेबलों में भी आग लग गई। धुएं के गुबार उठने लगे। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इंस्टीट्यूट के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उधर, पेट्रोल परिसर में चल रहे कोचिंग इंस्टीट्यूट का खतरा काफी बढ़ गया था कि कहीं आग पेट्रोल के अंडर ग्राउंड टैंक तक न पहुंच जाए। जैसे ही आग पर काबू पाया तो लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, आग की भनक लगते ही स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। इंस्टीट्यूट मालिक शिवांग अग्रवाल ने बताया कि एसी में अचानक शाॅर्ट सर्किट के कारण धुंआ निकलने लगा। उसी समय छात्रों को बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह काफी देर तक अग्निशमन यंत्रों से बुझाने का प्रयास करना रहा था। इंस्टीट्यूट में तीन एससी, एलईडी, कंप्यूटर व कुर्सियों आदि सामान जल गया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

महेश नगर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में लगी कोचिंग इंस्टीच्यूट के टूटे शीशे व बाहर खड़े लोग: संवा

महेश नगर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में लगी कोचिंग इंस्टीच्यूट के टूटे शीशे व बाहर खड़े लोग: संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed