{"_id":"6275746a9f5be95e11707eaa","slug":"stay-away-from-social-media-and-focus-on-studies-ambala-news-knl1073246191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई में लगाएं ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई में लगाएं ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में 27वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएवी गान द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एडीजीपी आईपीएस श्रीकांत जाधव रहे। उन्होंने कहा कि बच्चे जीवन में एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। सभी मोबाइल, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि से दूर रहकर पढ़ाई की तरफ ध्यान लगाएं। उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा कि हर बच्चे में एक विशिष्ट गुण या प्रतिभा होती है, हमें उसे पहचान कर उसके अनुसार बच्चे को विकसित होने का मौका देना चाहिए।
कार्यक्रम में सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तु की गई। इसके पश्चात स्कूल के बच्चों ने नशे की बुरी आदतों पर आधारित एक स्किट प्रस्तुत की। इसमें सभी को नशे के बुरे प्रभावों से अवगत करवाकर इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। इस स्किट को देख कर सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर एएसपी पूजा डाबला अंबाला विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 60 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने कहा कि वर्ष 1996 में एक सोशल प्रोजेक्ट के रूप में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल का शुभारंभ किया गया था। इस अवसर पर स्कूल मैनेजर सुमन निझावन, जेएस नैन, डीपी असीजा, जीएस चोपड़ा, कर्नल एससी धवन, अनिल गुप्ता, गुलशन चांदना, प्रिंसिपल अनूप चोपड़ा आदि मौजूद रहे।