फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   State teachers will participate in the state level science seminar

Ambala News: राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में भाग लेंगे राजकीय शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
State teachers will participate in the state level science seminar
अंबाला सिटी। सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त राजकीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए दिसंबर माह में राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। संगोष्ठी के लिए शिक्षा विभाग ने आवेदन मांगे हैं। यह संगोष्ठी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की ओर से करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 25 नवंबर तक आवेदन पंजीकृत किए जाएंगे और 30 नवंबर को चयनित प्रतिभागियों को सूचित किया जाएगा। 10 दिसंबर को यह संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि विज्ञान संगोष्ठी को लेकर सभी स्कूलों को जानकारी दी गई है। 25 नवंबर तक पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

शिक्षकों को देनी होगी अपनी प्रस्तुति
दरअसल, विभाग की ओर से संगोष्ठी के लिए थीम रखी गई है। इसमें टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी थीम है। इसके अलावा उप विषय प्रभावी विज्ञान शिक्षण के लिए डिजिटल उपकरणों और एप का उपयोग, वैज्ञानिक जागरूकता फैलाने में शिक्षकों की भूमिका, मिथकों से विधियों तक : वैज्ञानिक समझ से अंधविश्वासों पर विजय, कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए हरित प्रौद्योगिकियां, विज्ञान को बढ़ावा देने में विज्ञान मेलों और प्रतियोगिताओं की भूमिका स्वदेशी ज्ञान और प्रथाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ एकीकृत करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों पर शिक्षकों को हिंदी या अंग्रेजी में प्रस्तुति का प्रारूप बनना होगा। इस प्रस्तुति की अवधि अधिकतम 8 मिनट होगी। इसके बाद दो मिनट का इंटरेक्टिव सत्र होगा। शिक्षक अलग-अलग श्रेणी में भाग ले सकते हैं। इनमें प्रधानाचार्य या पीजीटी भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या टीजीटी विज्ञान, डाइट विज्ञान संकाय, डीएसएस, एबीआरसी, बीआरपी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed