फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   State level function to be held in Ambala on Haryana Day

Ambala News: हरियाणा दिवस पर अंबाला में होेगा राज्य स्तरीय समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
State level function to be held in Ambala on Haryana Day
प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी शुरू, लोक निर्माण विभाग ने निकाली 4.75 करोड़ की निविदा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। प्रदेश के गठन की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1 नवंबर को अंबाला में शहीद स्मारक का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन हो सकता है। हालांकि इसके लिए आधिकारिक कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है, मगर प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम की तैयारी हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह के नाम पर की जा रही है।
इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में टेंटेज, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभाग की ओर से 4,75,71,700 रुपये का ओपन टेंडर जारी किया गया है।इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के कई दिग्गज जुटेंगे। इसको देखते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए यह खर्चा किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यह धनराशि शामियाना, सजावट, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल अभी तक प्रशासन के द्वारा तय नहीं किया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अंबाला कैंट में दो साइटाें को चिन्हित किया गया है। इन्हीं में से किसी एक साइट पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 अक्टूबर को प्री-बिड मीटिंग
जानकारी के अनुसार, प्रांतीय मंडल संख्या-1, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) अंबाला कैंट के कार्यकारी अभियंता की ओर से यह टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कार्य में शामिल होने के इच्छुक ए क्लास ठेकेदारों व एजेंसियों के लिए 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय में प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें निविदा प्रक्रिया और शर्तों को लेकर चर्चा होगी।
इच्छुक एजेंसियां और ठेकेदार 19 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे तक अपना तकनीकी और वित्तीय बिड जमा कर सकते हैं। टेंडर दस्तावेजों को इसी दिन शाम 5:05 बजे पीडब्ल्यूडी मंडल कार्यालय में खोला जाएगा। टेंडर में शामिल होने के लिए ठेकेदारों को 5 लाख रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी। हालांकि नियमों के अनुसार ईएमडी छूट की सुविधा भी उपलब्ध है।


राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस के कार्यक्रम के लिए निविदा जारी की गई है। अभी तक पीएम के कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना नहीं आई है, हालांकि हमने उसी स्तर की तैयारी शुरू कर दी हैं।
- रितेश अग्रवाल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed