{"_id":"621d1fb8d0db1d252f10cf5a","slug":"state-government-number-one-in-corruption-and-unemployment-abhay-chautala-ambala-news-knl100466830","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार और बेरोजगारी में नंबर वन : अभय चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। 10 मार्च को पांच राज्यों के परिणाम आने के बाद प्रदेश की भाजपा व जजपा सरकार में भगदड़ मच जाएगी। झूठ की राजनीति अधिक समय तक नहीं चलती। इस बात को लोग समझ चुके हैं। भ्रष्टाचार, पेपर लीक व बेरोजगारी के साथ-साथ महंगाई में भी हरियाणा देश में नंबर वन है। यह बातें नारायणगढ़ में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कही। हलका नारायणगढ़ में उन्होंने संगठन के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो का संगठन प्रदेश में अधिक मजबूत है। आज पूरे प्रदेश में संगठन के कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएं। उन्होंने आरोप लगाया एक पार्टी ने इनेलो के मुखिया ओमप्रकाश चौटाला को एक साजिश के तहत फंसाया था। जिससे आज उनका पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश कि जनता सरकार को सबक सिखाएगी। आज किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा व महिला हर वर्ग परेशान है। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष जाहीद खान, इनेलो जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमाल रोलौं व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।