फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Started removing illegal hoardings from the city

Ambala News: शहर से हटाने शुरू किए अवैध होर्डिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Started removing illegal hoardings from the city
अंबाला सिटी। नगर निगम ने नींद से जागते हुए शहर में चौक और स्ट्रीट लाइटों के पोल पर लगे अवैध होर्डिंग को हटाना शुरू कर दिया। टीम ने वीरवार दोपहर को इंको चौक से लेकर जंडली पुल तक लगे अवैध होर्डिंग हटाए। अवैध होर्डिंग नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोल भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही शहर के नागरिक अस्पताल से जंडली चौक, अग्रसेन चौक, पॉलीटेक्नीक चौक, मानव चौक से भी होर्डिंग हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बलदेव नगर, पुलिस लाइन में भी आने वाले दिनों में होर्डिंग हटाने के लिए नगर निगम अभियान चलाएगा। बता दें कि अमर उजाला ने प्रमुखता से अपने अंक में शहर में लगे अवैध होर्डिंग को हटाने के लिए मुद्दा लगातार प्रकाशित किया। नगर निगम ने अब इस पर संज्ञान लेते हुए शहर से अवैध होर्डिंग हटाने शुरू किए।
विज्ञापन

बीते करीब 15 दिन में शहर में अवैध होर्डिंग की बाढ़ आ गई है। राजनीतिक, शिक्षक संस्थान और वाणिज्यिक कंपनियों ने शहर के चौक-चौराहों, बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट पोल, पेड पर अवैध होर्डिंग लगा दिए। अब इन होर्डिंग को निगम ने हटाना शुरू किया है।
विज्ञापन

शहर में चौक-चौराहों, सरकारी इमारतों, सुलभ शौचालयों पर लोगों द्वारा अवैध होर्डिंग्स व विज्ञापन लगाए जा रहे हैं। यह स्थिति पूरे शहर में बनी हुई है। जिससे निकायों को राजस्व का नुकसान हो रहा है और शहर की सुंदरता खराब हो रही है। रोजाना लोग अपने होर्डिंग नगर निगम की बिना अनुमति के शहर में लगा रहे हैं। वहीं, अवैध होर्डिंग के कारण हादसे होने का डर बना रहता है। वैसे तो नगर निगम अधिकारी शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कार्य करने की बात करते हैं, लेकिन सिर्फ कागजों में ही शहर को सुंदर बनाया जा रहा है। अभी नगर निगम ने शहर में अपनी 32 विज्ञापन साइट को लेकर निविदा नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक नगर निगम ने विज्ञापन साइट को लेकर निविदा नहीं लगाई है। उन्होंने शहर से अवैध होर्डिंग हटाने को लेकर नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। संबंधित ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से शहर से अवैध होर्डिंग उतारने के लिए अभियान में तेजी लाई जाएगी।

-शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।
इंको चौक से जंडली पुल तक स्ट्रीट लाइट पोल व खंभों पर लगे अवैध होर्डिंग को उतारा गया। यह अभियान शहर के बलदेव नगर, अग्रसेन चौक, पॉलीटेक्नीक चौक और शहर के बाकी एरिया में भी चलाया जाएगा। सोमवार से अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।
-राजकुमार कश्यप, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed