फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sports Minister Gaurav reached Ambala, Seeing incomplete stadium, he said it will become ruin like this

अंबाला पहुंचे खेल मंत्री गौरव: अधूरे स्टेडियम को देखकर बोले- ऐसे तो खंडहर हो जाएगा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 18 Apr 2025 02:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Apr 2025 02:22 PM IST
सार

खेल मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द नियमों के अनुसार शुरू करवाने के निर्देश दिए। वहीं, 31 मार्च से टेंडर खत्म होने के कारण आम लोगों के लिए बंद ऑल वेदर स्विमिंग पुल का भी स्टेटस पता लगाकर उसे जल्द चालू करवाने की बात कही।

विज्ञापन
Sports Minister Gaurav reached Ambala, Seeing incomplete stadium, he said it will become ruin like this
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। करीब 20 मिनट के निरीक्षण में मंत्री गौरव ने कई सालों से बंद व कोर्ट में विचाराधीन स्टेडियम के फुटबॉल मैदान का भी जायजा लिया। मंत्री गौरव ने कहा कि ऐसे तो बिल्डिंग खंडहर हो जाएगी।

विज्ञापन




पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द नियमों के अनुसार शुरू करवाने के निर्देश दिए। वहीं, 31 मार्च से टेंडर खत्म होने के कारण आम लोगों के लिए बंद ऑल वेदर स्विमिंग पुल का भी स्टेटस पता लगाकर उसे जल्द चालू करवाने की बात कही। जिला खेल अधिकारी राजबीर से जिले में चल रही सरकारी व निजी खेल नर्सरियों के बारे में जाना। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा सहित जिलाभर के कोच व सिटी ओर कैंट आईटीआई के प्राचार्य ने मंत्री गौरव का स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed