फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Speeding E rickshaw collides with car and overturns in Ambala, couple and 10 year-old child among injured

Ambala: तेज रफ्तार ई-रिक्शा कार से टकराकर पलटी, घायलों में दंपती सहित 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल

Sat, 17 Feb 2024 12:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Feb 2024 12:10 PM IST
सार

अंबाला में तेज रफ्तार ई-रिक्शा के कार से टकराने से हादसा हो गया। हादसे में घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Speeding E rickshaw collides with car and overturns in Ambala, couple and 10 year-old child among injured
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में स्टाफ रोड स्थित पीर की दरगाह के निकट एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर कार से टकराकर पलट गई। हादसे में रेलवे स्टेशन से सवार हुए एक परिवार के चार सदस्यों सहित चालक व उसका साथी भी चोटिल हो गया। हालांकि ई-रिक्शा चालक व उसका साथी घायल अवस्था में मौके से फरार हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है।

विज्ञापन


इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में घायल बब्याल भूरमंडी निवासी रणजीत ने बताया कि उनके रिश्तेदार के बेटे का चंडीगढ़ पीजीआई में ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ है। शुक्रवार को वह पत्नी सुलताना, 10 वर्षीय बेटे अनुष, पड़ोसन ददू के साथ गया था। शनिवार को ट्रेन से वापस लौटने के बाद रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा पर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह स्टाफ रोड पर पहुंचे तो अचानक सामने एक कार सड़क पार कर रही थी। इतने में ई-रिक्शा चालक अनियंत्रित होकर सीधा उसमें ही टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed