फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Spectators stunned by players' performance in Rhythmic

रिदमिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से दर्शक दंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Spectators stunned by players' performance in Rhythmic
अंबाला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दूसरे दिन सोमवार को रिदमिक के साथ आर्टिस्टिक इवेंट हुए। छावनी के शहीद मुकेश आनंद बैडमिंटन हॉल में आयोजित रिदमिक जिम्नास्टिक में देशभर की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत खिलाड़ियों ने क्वालीफाई कर मेडल की दौड़ में जगह बनाई। शाम के समय वार हीरोज स्टेडियम में आर्टिस्टिक की फ्लोर, पोमेल हार्स, रिंग्स, वाल्ट, पैरलल बार, होरिजेंटल बार, वालटिंग हॉर्स, अनइव बार, बीम फ्लोर आदि में क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों के मेडल के लिए मुकाबले हुए।
विज्ञापन

क्वालीफाई करने वाले आठ खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई और यह मुकाबले देररात तक चले। सात जून को रिदमिक इवेंट के मेडल के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे। बता दें कि रिदमिक व आर्टिस्टिक में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, हरियाणा, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों के 208 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। आर्टिस्टिक प्रतिस्पर्धा में देशभर के 150 से अधिक खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed