फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains will run for Vaishno Devi, Amritsar and Rishikesh.

Ambala News: वैष्णो देवी, अमृतसर और ऋषिकेश के लिए चलाई जाएंगी विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run for Vaishno Devi, Amritsar and Rishikesh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह कदम यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उठाया गया है।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग से हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच ट्रेन नंबर 04081/04082 आरक्षित विशेष एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन 15 अप्रैल से 16 जुलाई तक सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। वहीं, ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर और गोरखपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन नंबर 04314/04313 सप्ताह में दो दिन चलेगी जबकि गोरखपुर के लिए साप्ताहिक सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर भी चलेंगी विशेष ट्रेनें : अमृतसर-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल का संचालन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 04610/04609 अमृतसर से प्रत्येक रविवार और बरौनी से हर मंगलवार को चलेगी। इसी प्रकार वाराणसी-लखनऊ स्पेशल का विस्तार किया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 04217/04218 वाराणसी-लखनऊ अनारक्षित स्पेशल के फेरों में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed