{"_id":"67229e9e9e21f2554606a254","slug":"special-trains-ran-still-no-relief-ambala-news-c-18-1-knl1025-510014-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्पेशल ट्रेनों चलीं, राहत फिर भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्पेशल ट्रेनों चलीं, राहत फिर भी नहीं
विज्ञापन
अंबाला। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिली है। अभी भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली आम्रपाली और जनसेवा एक्सप्रेस के हालात काफी खराब हैं। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कोई व्यक्ति दरवाजा पीटकर ट्रेन के भीतर घुसने की कोशिश करता है तो कोई खिड़की के सहारे कोच में घुसने की कोशिश करने को मजबूर हो रहा है। कुछ यात्रियों ने शौचालय को ही अपना ठिकाना बना लिया है।
मंगलवार को भी ऐसे ही हालात प्लेटफार्म दो पर आई जनसेवा और तीन पर आई आम्रपाली एक्सप्रेस में देखने को मिले। जब ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को काफी असुविधा महसूस हुई।
लुधियाना से पैक आती है ट्रेन
बिहार की तरफ जाने वाली जनसेवा और आम्रपाली एक्सप्रेस का संचालन अमृतसर से होता है। जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचती है तो इसमें पांव रखने की जगह नहीं होती। इसलिए ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों का धैर्य जवाब दे जाता है और वो एक दूसरे से गाली-गलौज और मारपीट तक करने को आतुर हो गए हैं। दो दिन पहले भी ऐसे ही गुस्साए यात्रियों ने कोच के दरवाजे का शीशा डंडा मारकर तोड़ दिया था।
विज्ञापन
एसी कोच को बनाया ठिकाना
जनसेवा एक्सप्रेस पूरी तरह से अनारक्षित ट्रेन हैं जबकि आम्रपाली एक्सप्रेस आरक्षित श्रेणी में आती है और इसमें एसी कोच लगे हुए हैं। भीड़भाड़ के दौरान यात्री एसी कोच में दरवाजे पर ही सामान लगाकर बैठ जाते हैं लेकिन इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं होता। मंगलवार को आम्रपाली के एसी कोच नंबर ए-2, एम-4, बीई-1 में ऐसे ही हालात नजर आए।