{"_id":"667e00f49b3d8ac00b09258c","slug":"special-train-will-run-between-new-delhi-and-katra-ambala-news-c-36-1-amb1001-125255-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन
अंबाला। मां वैष्णो भक्तों के लिए रेलवे ने दो दिवसीय ट्रेन के संचालन का फैसला किया है जोकि नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी। ये जानकारी अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04075 नई दिल्ली से 3 से 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 2.35 बजे अंबाला कैंट और 11.40 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04076 कटरा से 4 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रत्येक वीरवार और सोमवार को रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे अंबाला कैंट और 9.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --