फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special teams will raid those who conduct fetal testing, action will be taken if any irregularities are found

Ambala News: भ्रूण जांच करवाने वालों पर दबिश देगी विशेष टीमें, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Special teams will raid those who conduct fetal testing, action will be taken if any irregularities are found
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भ्रूण जांच और गलत तरीके से गर्भपात करवाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। लिंगानुपात पर नियंत्रण करने के लिए एसटीएफ के निर्देश पर नई विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें अब पीएनडीटी के तहत होने वाले अलग-अलग कार्य संभालेंगी, जिससे कार्रवाई करने में भी आसानी होगी इसके साथ ही एक ही अधिकारी पर अधिक बोझ भी नहीं रहेगा। इस टीम में विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल किया गया है, जो पांच तरह के काम करेंगी जिसमें एमटीपी केंद्रों की जांच करना, जांच किए गए केंद्रों की रिवर्स जांच, दबिश देने के लिए अगल टीम और जागरूकता के लिए अलग टीम कार्य करेगी।
विज्ञापन



916 पहुंचा लिंगानुपात
अंबाला जिले का वर्तमान लिंगानुपात का आंकड़ा 916 के करीब है। यह बीते वर्ष के मुकाबले कम है, वहीं कई ऐसे गांव भी सामने आए हैं, जिनमें बीते वर्ष से लगातार लिंगानुपात कम होता जा रहा है। जिले में 59 ऐसे गांव हैं जिनका लिंगानुपात 800 से भी कम हो गया है। इसी कारण विभाग अब सख्ती का रुख अपना रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई
जिले में जो भी चिकित्सक पीएनडीटी नियमों के विरुद्ध कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी इसके साथ ही चिकित्सक का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। कई बार देखने में आया कि देहात क्षेत्रों में कई चिकित्सक महिलाओं को एमटीपी किट बेचकर गर्भपात करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हमारी ओर से विशेष टीमें बनाई गई हैं। जो अलग- अलग भूमिका निभाएंगी। इससे भ्रूण जांच करने वालों पर कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
- डॉ. हितार्थ, पीएनडीटी टीम सदस्य स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed