फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Society was enthralled with beautiful presentations on Lohri

Ambala News: लोहड़ी पर सुंदर प्रस्तुतियों से झूमा समाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
Society was enthralled with beautiful presentations on Lohri
अंबाला सिटी। सेक्टर सात स्थित अरूट महाराज की वाटिका में शनिवार को राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के प्रकल्प पंजाबी बिरादरी विकास सभा, हरियाणा की ओर से 11वां लोहड़ी पर्व मनाया। इस पर्व पर पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें अमर उजाला सहयोगी रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बच्चे धार्मिक प्रस्तुतियां भी देते नजर आए, जिससे आध्यात्मिक रूप से भी समाज को एकरूप करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंजाबी समाज को आगे ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान पंजाबी बिरादरी विकास सभा के प्रधान संदीप सचदेवा, महासचिव अरुण मेहंदीरत्ता, कोषाध्यक्ष कंवल थापर रहे। कार्यक्रम के संयोजकों में विक्रम आनंद, अश्वनी डींगरा, सीए दीपक बत्रा, सतीश कालड़ा, संजय चौपड़ा, सुमित बजाज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि यह उत्सव हमारे बुजुर्ग अखंड भारत के समय से मनाते आ रहे हैं। सर्दियों के दिनों में लोहड़ी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऐसे कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति की याद कराते हैं। हमारे पूर्वजों ने विभाजन का दंश झेला है। कई पीड़ाओं को झेलते हुए हम यहां तक पहुंचे हैं, फिर भी हमने कभी आरक्षण नहीं मांगा।
हमारे बुजुर्गों ने छोटे से छोटा काम कर अपना गुजारा किया मगर किसी के सामने हाथ नहीं फैलाए। पहले कहा जाता था कि हरियाणा में पंजाबी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता मगर भाजपा की सरकार ने पंजाबी सीएम बनाकर इस मिथ को भी तोड़ने का काम किया। हमारे गुरुओं ने खुद को कुर्बान कर दिया, मगर धर्म को नहीं छोड़ा। इंसान अपने देश के लिए जीता है।
गीतों पर झूमे पंजाबी परिवार

कार्यक्रम के दौरान इस दौरान पंजाबी बिरादरी विकास सभा के प्रधान संदीप सचदेवा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोहड़ी पर्व के गीतों को गाया गया। इसमें विशेष तैर पर सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कोन विचारा हो.. की बोली से भी लोहड़ी जलाई गई। इसके साथ ही सभी लोगों ने जलती हुई लोहड़ी में तिल, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित करते हुए लोहड़ी पर्व मनाया।
वर्जन
पंजाबी समाज का योगदान देश के विकास में अहम रहा है। इतिहास में समाज ने एकरूपता को प्रदर्शित किया है। लोहड़ी पर सभी पंजाबी परिवार एक दूसरे से मिलते हैं। समाज का यह जुड़ाव देखते ही बनता है। नई संकल्प के साथ साल में खुद को व समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी के तहत यह कार्यक्रम संगठन हर साल आयोजित करता आया है।
-एडवोकेट संदीप सचदेवा, प्रधान, पंजाबी बिरादरी विकास सभा
वर्जन
पंजाबी समाज की नई पीढी को अपने पर्व त्योहारों से रूबरू कराने का यह कार्यक्रम एक मौका है। सभी परिवार लोहड़ी पर एकत्रित होते हैं। खुशियां मनाने के साथ एक दूसरे के लिए कामना करते हैं कि सभी आगामी जीवन में ऊंचाइयों को छुएं। समाज को जोड़ने की यह एक पहल है।

-अरुण मेहंदीरत्ता, महासचिव
वर्जन

एक विकसित समाज उसकी मजबूत संस्कृति से बनता है। लोहड़ी पर्व पर परिवारों का मिलना इसी का एक प्रमुख अंग है। 11 वर्ष से संगठन यह कार्यक्रम आयोजित करता आया है। हम सभी से मिलकर खुश होते हैं और नए संकल्पों के साथ आगे अपनी दिशा तय करते हैं।
-कंवल थापर, कोषाध्यक्ष

पीएचसी पंजोखरा साहिब में मौजूद लैब। संवाद

पीएचसी पंजोखरा साहिब में मौजूद लैब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed