{"_id":"6776ee0d144006388c0ca24f","slug":"so-far-86-complaints-have-been-filed-against-online-fraudsters-ambala-news-c-36-1-sknl1017-135391-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑनलाइन ठगों के खिलाफ अब तक 86 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑनलाइन ठगों के खिलाफ अब तक 86 शिकायतें
विज्ञापन
अंबाला। शेयर मार्केटिंग के नाम पर उत्तरप्रदेश सरकार से रिटायर्ड हेड मास्टर सेक्टर-9 निवासी अखिलेश से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वालों से बड़ा खुलासा हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने जब पकड़े गए तीनों आरोपियों का रिमांड में रिकॉर्ड खंगाला तो वह भी दंग रह गए। देशभर में आरोपियों के खिलाफ 86 शिकायतें मिली है। इन आरोपियों में नई दिल्ली के मोती नगर निवासी पंकज व वेस्ट दिल्ली निवासी दलजीत आहूजा उर्फ दिपिन व जीटीबी निवासी राजेश कृपाल के रूप में हुई है।
वीरवार पंकज को कोर्ट में पेश कर 1 ओर दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से 12 मोबाइल फोन, 2 लैपटाॅप, 53 हजार रुपये की नकदी व 3 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए गए है। इन आरोपियों में से दलजीत आहूजा व राजेश कृपाल को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साइबर थाना पुलिस आरोपी पंकज से नकदी की बरामदगी के अलावा अन्य आरोपियों तक भी पहुंचने का प्रयास करेगी। साथ ही फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
यह था पूरा मामला : इस मामले में शिकायतकर्ता अखिलेश शुक्ला ने बताया था कि वह उत्तर प्रदेश सरकार से बतौर हेड मास्टर रिटायर्ड हूं। साइबर ठगों ने 28 अगस्त को उसके व्हाट्सएप नंबर एक कंपनी मोतीलाल ओस्वाल वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप से जोड़ा गया था। इस ग्रुप में ओर भी लोग जुड़े थे। इसमें शेयर मार्केट इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग के जरिए ट्रेडिंग करने के तरीके बताए जाते थे। ग्रुप में अलग-अलग लोग अपने द्वारा कमाए गए पैसों के स्क्रीन शॉट डालते थे। इस तरह से वह भी झांसे में आ गया।
विज्ञापन
3 सितंबर को एक लड़की ने चैट कर उसे एक एप इंस्टाल कर शेयर ट्रेडिंग करने को बोला। अलग-अलग दिनों में आरोपियों की ओर से दिए गए खातों में पैसे डालता रहा। ऑनलाइन पोर्टल पर कमाने वाले पैसे दिखाई भी देते थे जो महज ऑनलाइन थे। वह करीब 40 लाख 44 हजार रुपये लगा चुका था। बेटे से जब पैसे लगाने के लिए बोला तो पता चला कि धोखाधड़ी हुई है।