{"_id":"62743ad3a733e51c1545c3df","slug":"snatching-gang-leader-surendra-alias-bald-caught-ambala-news-knl1072113137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नैचिंग गिरोह का सरगना सुरेंद्र उर्फ गंजा काबू, 8 वारदातों को कबूला, 3 दिन कर रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नैचिंग गिरोह का सरगना सुरेंद्र उर्फ गंजा काबू, 8 वारदातों को कबूला, 3 दिन कर रिमांड
विज्ञापन
अंबाला। सीआईए टू ने स्नैचिंग, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, फिरौती और मारपीट के 13 मामलों में नामजद आरोपी का गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र उर्फ गंजा निवासी शिव प्रताप नगर थाना महेशनगर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह कैथ माजरी अंबाला शहर में रहता है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्नैचिंग की आठ वारदात का खुलासा किया है। उसने ये सभी वारदात अंबाला छावनी व शहर में की है। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अंबाला के विभिन्न थानों में 13 केस दर्ज है। जिनमें से आठ मामले स्नैचिंग के है।
शिकायतकर्ता राम स्वरूप निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी ने एक मई 2022 को थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई कि 30 अप्रैल 2022 को इंद्रपुरी कॉलोनी अंबाला शहर से अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी की कान की बाली छीन कर भाग गया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच सीआईए-2 को सौंप दी। पूछताछ के दौरान अरोपी ने थाना अंबाला शहर में दर्ज मुकदमा नंबर 213 दिनांक 1 मई 2022 धारा 379-ए व मुकदमा नंबर 215 दिनांक 2 मई 2022 धारा 379-बी व मुकदमा नंबर 218 दिनांक 2 मई 2022 धारा 379-ए व थाना महेशनगर में दर्ज मुकदमा नंबर 159 दिनांक 26 मार्च 2022 धारा 379-ए व मुकदमा नंबर 171 दिनांक 5 अप्रैल 2022 धारा 379-ए व मुकदमा नंबर 29 दिनांक 12 जनवरी 2022 धारा 379-ए व मुकदमा नंबर 131 दिनांक 13 मार्च 2022 धारा 379-ए व मुकदमा नंबर 217 दिनांक 4 मई 2022 धारा 379-ए इत्यादि आठ मामलों में स्नैचिंग की वारदात कबूल की है।
सीसीटीवी के आधार पर पकड़ा गया सुरेंद्र उर्फ गंजा
स्नैचिंग की वारदात गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीआईए टू की टीम ने जैसे ही फुटेज को देखा तो उन्हें उसका सुराग मिला। सूत्रों से संपर्क करने पर जब उन्हें सुरेंद्र उर्फ गंजा की पुष्टि हुई तो आरोपी को काबू कर लिया गया।