फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Snatched 10 thousand 200 rupees and mobile by stabbing, also robbed the scooty rider who came to rescue

चाकू मारकर छीने 10 हजार 200 रुपये व फोन, बचाव करने आए स्कूटी सवार को भी लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Snatched 10 thousand 200 rupees and mobile by stabbing, also robbed the scooty rider who came to rescue
अंबाला। बस स्टैंड के पास सब्जी की फड़ी लगाने वाले साइकिल सवार पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल करने के बाद उससे 10 हजार 200 रुपये और फोन छीन लिया। उसी दौरान बचाव करने आए घायल के जानकार को भी युवकों ने नहीं छोड़ा। उससे भी नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। शनिवार की घटना रामबाग रोड पर हुई। घायल ने नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया। सदर थाने में अज्ञात पर झपटमारी का केस दर्ज किया गया। केस को सुलझाने के लिए सीआईए, साइबर व अन्य टीमों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के गोंडा और हाल नाना पार्क में किराएदार पर रह रहे अवधेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बस स्टैंड के निकट सब्जी मंडी के पास फड़ी लगाकर सब्जी बेचता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे साइकिल लेकर मंडी के लिए निकला। रामबाग रोड पर स्थित नाले के पास पहुंचा तो तीन व्यक्ति चारा काटने वाली दुकान की तरफ से आए। उन्होंने उसे सड़क पर रोक लिया। उससे से मोबाइल मांगा, जब उसने नहीं दिया तो उन्होंने मुझे पकड़ लिया। उनमें से एक ने उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया और उसकी लोवर की जेब से 10 हजार 200 रुपये निकाल लिए। जब वे जाने लगे तथा पीछे से मेरा जानकार पवन स्कूटी पर आ गया। उसनेे जान बचाने के लिए आवाज लगाई और पवन आया तो आरोपियों ने पवन कुमार को भी पकड़ लिया, उसकी कमीज की जेब से मोबाइल, 12 हजार 500 रुपये और कागज निकाल लिए। इसके बाद तीनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed