{"_id":"5d51c5418ebc3e6cbc33aee2","slug":"snack-bite-in-ambala-ambala-news-rtk511485865","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप ने डंसा तो मां को झाडफ़ूंक करवाने ले गए बेटे सांसे फूलीं तो लाए अस्पताल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने डंसा तो मां को झाडफ़ूंक करवाने ले गए बेटे सांसे फूलीं तो लाए अस्पताल, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। घर में काम कर रही महिला को सांप ने डंस लिया। कुछ देर बाद महिला ने अपने बेटे अमित और मुनीष को बताया। बेटे तुरंत मां को लेकर पास के गांव में झाड़ा लगवाने पहुंच गए। इस दौरान झाड़ा लगवाते-लगवाते जड़ौत निवासी सुषमा की जुबान लड़खड़ाने लगी। सुषमा की हालत बिगड़ती देख दोनों बेटे उसे अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर ट्रॉमा सेंटर में महिला को स्नैक बाइट एंटी डोज दी गई। लेकिन उसकी हालात तब तक इतनी बिगड़ चुकी थी कि सुधार की गुंजाइश नहीं बची थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुषमा अंबाला शहर से सटे पंजाब के गांव जड़ौत की रहने वाली थी। उसके पति की करीब दो साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। महिला ने हाल ही में बेटी की शादी करवाई थी। अब तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। अब दोनों बेटों को यह अफसोस जिंदगी भर रहेगा कि यदि समय पर मां को अस्पताल ले जाते तो उसे बचाया जा सकता था।
सांप ने काटा तो घबराएं नहीं, सरकारी अस्पताल में निशुल्क उपचार
सर्पदंश के मरीजों का उपचार सभी सरकारी अस्पताल में निशुल्क है, लेकिन यही उपचार अगर किसी निजी अस्पताल में हो तो वहां यह उपचार के हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। सांप काटने पर घबराएं नहीं। मरीज के शरीर के जिस हिस्से पर सांप ने काटा है, उसपर रस्सी कस के बांध दें ताकि वहां से रक्त की सप्लाई आगे न जा सके। साथ ही बिना देरी के उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। सर्पदंश के मरीजों को दिया जाने वाला इंजेक्शन एंटी स्नैक विनोम सरकारी अस्पताल में बिल्कुल निशुल्क लगाया जाता है। समय पर टीका लगने से मरीज को बचाया जा सकता है।