फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   smoge

दीवाली वाले दिन से खराब हुई अंबाला की आबो हवा, आज स्कूलों में छुट्टीण्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
smoge
जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में 18 अंकों की बढ़ोतरी के साथ रविवार को 403 तक पहुंच गया। जिसकी वजह से सांस लेना दूभर हो गया है। हालात ज्यादा खराब होते देख डीसी ने देर शाम को सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की एक दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसके अलावा जिला प्रशासन की टीम सोमवार शाम को विभिन्न एरिया में दौरा भी करेगी।
विज्ञापन

अंबाला जिले के हालात यह हैं कि बीते एक सप्ताह में जिले में एक्यूआई में 100 अंकों की बढ़ोतरी हो चुकी है और किसान धान के खेतों में अवशेष जलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। यहां तक कि सरकारी कार्यालय भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले की आबो हवा दिवाली के बाद से ज्यादा खराब हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आने की बजाए रोजाना बढ़ रहा है। इसीलिए डीसी ने रविवार को हालत बिगड़ने पर फिलहाल निजी और सरकारी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने के आदेश दिए हैं। यदि सोमवार शाम तक एक्यूआई में कमी नहीं आई तो जिला प्रशासन बच्चों की इस छुट्टी को बढ़ा भी सकता है।
विज्ञापन

किसान मानने को नहीं तैयार
किसानों का कहना है कि उनके पास इतने महंगे उपकरण नहीं हैं कि वह खेत को अवशेष के साथ तैयार करके उसमें गेहूं की बिजाई कर सके। इसीलिए वह खेतों में धान के अवशेष जलाने के लिए मजबूर हैं। जिले की जहरीली हो चुकी हवा दिवाली के बाद से आठ दिन बाद भी लगातार खराब ही होती जा रही है। जहां शनिवार को अंबाला की वायु गुणवत्ता 376 तक पहुंच गई थी तो वहीं रविवार को वायु की खराब गुणवत्ता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 403 का आंकड़ा पार कर लिया है। जिस कारण लोगों को भी सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है और सरकारी के साथ प्राईवेट अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या लगभग दो गुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन लगी गुणवत्ता पर लगाम
दिवाली के बाद से अब तक वायु गुणवत्ता सूचकांक सिर्फ एक दिन थमा है। 28 अक्टूबर को यह सूचकांक 385 था जो अगले दिन 353 तक आ गया था। लेकिन जिले में जैसे ही धान की बिजाई का जोर पकड़ा तो वायु की गुणवत्ता खराब होती चली गई है। सरकारी से लेकर प्राईवेट सभी स्कूलों में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। इसमें बुजुर्गो के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हैं जिनकी तबीयत को थोड़ा भी आराम नहीं मिल रहा है। डॉ. शुभज्योति प्रकाश का कहना है, यह स्मॉग बच्चों के साथ बुजुर्गो के लिए भी जानलेवा है, इसलिए सभी को नाक पर कपड़ा व रूमाल लेकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर कूड़े में लगाई आग
नगर परिषद छावनी की तरह नगर निगम अंबाला शहर के अफसर भी स्मॉग को लेकर गंभीर नहीं है। इसीलिए उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है और रविवार को नगर निगम अंबाला शहर के गेट के सामने का हाल यह था कि कूड़े के ढेर में आग लगी हुई थी। इस कूड़े में ज्यादातर थर्मोकाल की प्लेट भी पड़ी थी। इसीलिए शहर में कूड़े में आग की वजह से फैल रहे प्रदूषण से दम घुट रहा है। सरकारी कार्यालय के सामने यह हालात होने से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि नियमों का पाठ पढ़ाने वाले अफसर खुद नियमों की कितनी पालना करते हैं।
इस तरह बढ़ा वायू सूचकांक का आंकड़ा
25 अक्ट्बर 225
26 अक्ट्बर 300
27 अक्टृबर 347
28 अक्टूबर 385
29 अक्टूबर 353
30 अक्टूबर 356
31 अक्टूबर 367
01 नवंबर 376
02 नवंबर 385
03 नवंबर 403
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed