फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Skin diseases increased due to rain

Ambala News: बारिश से बढ़े त्वचा के रोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Skin diseases increased due to rain
सिटी नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीज।
अंबाला सिटी। बारिश के मौसम के चलते चर्म रोग की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। रोजाना सिटी नागरिक अस्पताल में करीब 100 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ का कहना है कि बारिश और उमस के मौसम में खुजली और इंफेक्शन के मरीज अधिक आ रहे हैं। इसलिए जब भी बारिश के पानी से गुजरें तो हाथों और पैरों को सही तरीके से धो लें। गंदे पानी में जाने से त्वचा संबंधी रोग होने का खतरा सबसे अधिक होता है। गंदे पानी में बैक्टीरिया बहुत अधिक मात्रा में होती है। इसलिए त्वचा के संपर्क में आने पर इस प्रकार की समस्याएं हो सकती है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ को दिखाएं, खुद न करें उपचार
डॉ. दिनेश गोयल ने बताया कि त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए अक्सर ही लोग मेडिकल स्टोर से क्रीम या दवा ले लेते हैं। इससे इंफेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है। क्योंकि कई लोगों को क्रीम व अन्य दवाओं से एलर्जी व अन्य कोई समस्या हो सकती है। इसलिए खुद ही क्रीम खरीदकर अपना उपचार नहीं करना चाहिए। त्वचा संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से ही सलाह लेनी चाहिए।अगर शरीर पर कहीं भी इंफेक्शन होता है तो वहां पर खुजली नहीं करना चाहिए इससे भी परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

ये करें उपाय
बाहर निकलने से पहले पाउडर का इस्तेमाल करें।
बारिश में भीगने के बाद साफ पानी से नहाए।
अपने स्तर पर दवा या क्रीम का इस्तेमाल न करें।
गंदे पानी में बच्चों को जाने से भी परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed