{"_id":"64eb87829ca159dc99039415","slug":"skin-disease-spread-after-flood-in-tangris-jd-colony-ambala-news-c-36-1-sknl1003-9338-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टांगरी की जद में बसी कॉलोनी में बाढ़ के बाद फैला चमड़ी का रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टांगरी की जद में बसी कॉलोनी में बाढ़ के बाद फैला चमड़ी का रोग
विज्ञापन
अंबाला। बाढ़ के बाद टांगरी की जद में बसी कॉलोनियों में लोगों का आर्थिक नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी नुकसान हुआ है। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को छावनी की जद में बसी पांच कॉलोनियों में लगाए गए कैंप में हुआ। डॉक्टरों की टीम ने कुल 884 लोगों को जांचा। इनमें कैंप में सबसे ज्यादा 225 चमड़ी के रोग यानी दाद, खुजली के मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 83 को बुखार, 54 में आंखों का इंफेक्शन पाया गया। वहीं 24 दस्त के मरीज थे।
कैंप में 364 मरीजों के सैंपल लिए गए। जिसमें से शुगर के 180 सैंपल, 19 लोगों के एक्स-रे किए गए, वहीं एक उच्च रक्तचाप का टेस्ट किया। यह कैंप गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार लगाया गया था। डॉक्टरों ने टीम ने परशुराम धर्मशाला, अनमोल स्कूल, जीटी साइंटिफिक, आंबेडकर भवन, राधा कृष्ण धर्मशाला, दीपक बुक डिपू के सामने शिव मंदिर धर्मशाला में लोगों का स्वास्थ्य जांचा। साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी। इस दौरान डाक्टर संजीव शर्मा, डाक्टर चित्रा, डाक्टर जोगिंदर सिंह, डाक्टर अर्शिया, डाक्टर दर्शन, देवेंद्र हुड्डा, ललित जिंदल, नरेश कुमार लैब टेस्टिंग, राजेश फार्मासिस्ट व अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा मीडिया प्रभारी विकास जैन व परमिंद्र शर्मा, महेशनगर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र चौहान, महामंत्री श्याम सुंदर, एचसी मोर्चा से विशाल टांगरी, सदर मंडल सचिव दीपक आदि मौजूद रहे।
खुजली से परेशान था व्यक्ति
न्यू टैगोर गार्डन निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण सप्ताह भर से उसे खुजली हो रही है। रविवार सुबह उसे पता चला कि कैंप लगा है और डाक्टर आए हुए हैं तो वह भी दवा लेने आ गया।
विज्ञापन
दाद की दवा लेने पहुंची बुजुर्ग महिला
विश्वकर्मा नगर निवासी कौशल्या ने बताया कि बाढ़ के कारण उसकी कलाई पर बढ़ा दाद हो गया है। उसकी दवा लेने आई थी और दवा ले ली है। बाढ़ में सारा सामान खराब हो गया और स्वास्थ्य भी बिगड़ गया।
बाढ़ के पानी से हुआ फोड़ा
सुरेश कुमार ने बताया कि वह 72 वर्ष का है। बाढ़ के पानी के कारण उसके हाथ पर फोड़ा हो गया। इसके बाद वह बड़ा जख्म बन गया है। अब वह कैंप में दवा लेने के लिए आया हूं। विभाग को पहले ही यह कैंप लगाया जाना चाहिए था।
एक महीने पहले हुई एलर्जी
न्यू प्रीत नगर निवासी महिला कर्मा ने बताया कि एक महीने पहले बाढ़ के पानी में उसने काम किया था, तब से उसे एलर्जी हो गई है जो ठीक नहीं हो रही है। अब उसे कैंप के बारे में बताया गया तो वह दवा लेने के लिए आ गई।
कई बार हो चुके बीमार
न्यू प्रीत नगर निवासी शिवकला देवी ने बताया कि पिछले कई दिन से उसके घुटनों में दिक्कत है तो वह कैंप में अपने घुटने चेक करवाने के लिए आ गई है। टांगरी में बाढ़ के बाद कई परिवारों के लोग बार- बार बीमार हो चुके हैं।