फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Skill employment is not in the interest of corporation employees

कौशल रोजगार निगम किसी भी प्रकार से कर्मचारियों के हित में नहीं, यूनियन इसे भंग करवाकर रहेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Skill employment is not in the interest of corporation employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन सब यूनिट नारायणगढ़ की विशेष बैठक चरण सिंह गुज्जर उपप्रधान व कार्यकारी प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कौशल रोजगार निगम, यूनिट, सब यूनिट के चुनाव और नई कार्यकारिणी का गठन करने के समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर कर्मचारियों ने कौशल रोजगार निगम को कर्मचारियों के हित में नहीं बताया। कहा कि यूनियन इसे बंद कराकर रहेगी।
बैठक में सुभाष धीमान यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान और पूर्व प्रधान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, पूर्व प्रधान देवकीनंदन नंदा ने शिरकत की। यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष धीमान ने कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कहा ये निगम किसी भी प्रकार से कर्मचारियों के हित में नहीं है और यूनियन इसे भंग करवाकर रहेगी। सभी साथियों से अपील की आगामी होने वाले आंदोलन व हड़ताल में बढ़ चढ़ कर भाग लें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की कोशिश करें।
विज्ञापन

अरुण कुमार नारायणगढ़ को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक नारायणगढ़ के सचिव बनने पर सभी बिजली विभाग के यूनियन सदस्यों ने बधाई दी। अरुण कुमार ने आश्वासन दिया वे हमेशा कर्मचारियों के हित में अग्रसर रहकर कार्य करेंगे और जो विश्वास साथियों ने उन पर जताया है वो उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। मंच का संचालन सचिव अरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर सुशील सैनी कोषाध्यक्ष, युवा नेता मुकेश सैनी, कृष्ण पंडित, असलम खान, एस कुमार, कर्मबीर सिंह दनोरा, राजेश धीमान, राम कुमार धीमान, रमेश डांग, विकास सैनी, हरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, अशोक कुमार, परषोतम लाल, सतीश कुमार, सोहन लाल, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, अजय ठाकुर, चरण सिंह, कमलजीत सैनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed