फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Skeleton found after 90 days of missing from home

घर से लापता गौरव का 90 दिन बाद मिला कंकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Skeleton found after 90 days of missing from home
दो अक्तूबर से घर से लापता हुए 22 वर्षीय गौरव का वीरवार को गांव के साथ लगते जंगल के एक पेड़ के पास से कंकाल मिला। कंकाल के पास मिले कपड़े व मोबाइल से गौरव के पिता दर्शन लाल ने उसकी पहचान की। दर्शन लाल के अनुसार उसका पुत्र गौरव दो अक्तूबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। इस संदर्भ में उन्होंने छह अक्टूबर को थाना शहजादपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वीरवार की दोपहर गांव के साथ लगते जंगल में एक पेड़ के पास से नर कंकाल की हड्डियां, कपड़े व मोबाइल मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने पुत्र की पहचान की। जहां पर नर कंकाल की हड्डियां, कपड़े व मोबाइल मिले, वहीं पर पेड़ की टूटी टहनी पाई गई जिस पर रस्सी भी बंधी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed