फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six ventilators are being used in civil hospital

Ambala News: नागरिक अस्पताल में छह वेंटिलेटरों का हो रहा प्रयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Six ventilators are being used in civil hospital
अंबाला सिटी। कोरोना कॉल में पीएम केयर की तरफ से मिले 44 वेंटिलेटर में से अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में से छह वेंटिलेटर इस्तेमाल में हो रहे है। इसके अलावा 38 वेंटिलेटर अस्पताल में पर्याप्त स्थान नहीं होने से सजावटी सामान बन कर रह गए हैं। वहीं अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में 13 वेंटिलेटर दिए गए थे लेकिन कोरोना के बाद उन्हें भी इस्तेमाल में नहीं लाया गया है। ट्रामा सेंटर में जो जगह है वहां पर सिर्फ छह वेंटिलेटर आने के लिए प्रर्याप्त स्थान है। अब यहां पर सरकार के निर्देशाें पर आईसीयू यूनिट बनाई जा रही है। जिसमें छह वेंटिलेटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य वेंटिलेटर को बैकअप के तौर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के तहत मिले थे वेंटिलेटर
पूरे देश में विभिन्न कंपनियों की ओर से कोरोना काल में वेंटिलेटर मिले थे। जिला अंबाला को 44 वेंटिलेटर मिले थे। गौरतलब है कि जिन कंपनियों की नेटवर्थ 500 करोड़ से अधिक होती है या फिर जिन कंपनियों को सालाना पांच करोड़ से अधिक मुनाफा होता है। उन्हें अपने लाभ में से दो प्रतिशत सीआरएस पर खर्च करना होता है। इसी के तहत ये वेंटिलेटर मिले थे।
विज्ञापन

साफ्टवेयर अपडेट करने में हो रही परेशानी
विभाग के पास जो वेंटिलेटर है उनमें से आठ वेंटिलेटर एंबुलेंस में लगाए गए हैं। ये सभी वेंटिलेटर चाइना में बने हुए है। जिनका सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इन वेंटिलेटरों का कोई लाभ दिखाई नहीं देता। अधिकारियों का कहना है कि मैकेनिकल पुर्जा तो बदल दिया जाता है। लेकिन साफ्टवेयर के लिए कपंनी ही काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह में से एक वेंटिलेटर खराब
सिटी नागरिक अस्पताल के पास छह वेंटिलेटर उपलब्ध है जिनमें से एक वेंटिलेटर खराब हो गया है। जिसे ठीक करवाने के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही अन्य वेंटिलेटरों को भी समय समय पर ठीक करवाया जाता है।

विभाग के पास जो भी वेंटिलेटर है उनका ठीक से रखरखाव किया जा रहा है। जल्द ही आईसीयू यूनिट भी तैयार हो जाएगी। जिसके बाद वेंटिलेटर को नियमित इस्तेमाल में लाया जाएगा। विभाग की ओर से स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए भी भेजा गया है।
डॉ हितार्थ , एमओ स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed