फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six thousand voters increased in the corporation in four years

Ambala News: निगम में चार साल में बढ़े छह हजार मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six thousand voters increased in the corporation in four years
अंबाला। शहर नगर निगम में मेयर पद पर उपचुनाव दो मार्च को होंगे और 12 को मतगणना होगी। शहर नगर निगम में बीते चार वर्षों में मतदाताओं की संख्या केवल छह हजार बढ़ी है। विधि जानकार हेमंत कुमार ने बताया कि उपचुनाव की घोषणा के दौरान आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में नगर निगम में मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 93 हजार 260 दर्शाई, जिसमें से एक लाख 418 पुरुष मतदाता, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 92 हजार 823 है, वहीं अन्य अर्थात ट्रांसजेंडर मतदाता 19 हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्व दिसंबर 2020 में जब अंबाला नगर निगम के आम चुनाव करवाए गए थे, तब हालांकि यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 87 हजार 131 थी। जिसमें से 97 हजार 739 पुरुष मतदाता जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 89 हजार 385 थी। तब उनमें से 1 लाख 5 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था, जो करीब 56 प्रतिशत ही बनता था। गत चार वर्षो में नगर निगम में मतदाताओं की संख्या केवल 6 हजार 129 ही बढ़ी है। वहीं, अंबाला सदर नगर परिषद में इस बार मतदाताओं की संख्या एक लाख 78 हजार 275 है। इस प्रकार अंबाला शहर नगर निगम में अंबाला सदर नगर परिषद से केवल 15 हजार मतदाता ही अधिक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed