फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six lakhs looted in the name of sending abroad, case registered against husband, wife and son

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर छह लाख हड़पे, पति-पत्नी व बेटे पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs looted in the name of sending abroad, case registered against husband, wife and son
बराड़ा। विदेश भेजने के नाम पर दंपती व उनके बेटे से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपियों ने बेटे को न तो विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए जिस पर पीड़ित ने अंबाला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इस मामले की जांच बराड़ा थाने को सौंपी गई थी। बराड़ा के गांव दादुपुर निवासी महिंद्र पाल ने बताया कि उसके रिश्तेदार जस्सी और उसकी पत्नी सुमन ने उन्हें बताया कि उनका एक जानकार कुरुक्षेत्र में है और वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। जिस पर महिंद्र पाल ने जुलाई 2024 में कुरुक्षेत्र के हरिनगर कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार, उसकी पत्नी नीलम और बेटे अभी बाली से फोन पर अपने बेटे सौरभ को इंग्लैंड भेजने की बात की। आरोपियों ने आश्वासन दिया कि वह उसके बेटे को विदेश भेज देंगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्हें 6 लाख पहले व बाकी विदेश पहुंचने के बाद देने थे। रविंद्र कुमार ने 6 सितंबर 2024 को उनसे 20 हजार रुपये मंगवाए और कहा कि फाइल प्रोसेसिंग के लिए लगवा देता हूं। बाकी रुपयों का इंतजाम रखना उसके बाद लगातार आरोपी उन्हें जल्द ही वीजा आने की बात कहते रहे। रविन्द्र व उसके बेटे अभी ने उनसे तीन लाख रुपये मांगे। रुपये लेने पर उन्होंने कहा कि फरवरी 2025 में उसके बेटे का वीजा आ जाएगा। इस दौरान आरोपियों को उन्होंने अलग-अलग तारीख में छह लाख रुपये दिए। आरोपी उसे लगातार वीजा जल्द आने की बात कहते रहे, लेकिन मार्च 2025 तक जब वीजा नहीं आया तो उन्होंने पासपोर्ट, अन्य कागजात और पैसे मांगे तो आरोपियों ने उन्हें रुपये देने मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बराड़ा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed