फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SIT formed in extortion case of Rs 1 crore

Ambala News: एक करोड़ की रंगदारी के मामले में एसआईटी गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
SIT formed in extortion case of Rs 1 crore
अंबाला। भाजपा सदर मंडल के महामंत्री बीएस बिंद्रा से लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी में कैंट डीएसपी आशीष चौधरी सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस रंगदारी मांगने वाले का पता लगाने के लिए डाक विभाग से संपर्क कर रही है, ताकि चिट्ठी भेजने वाले का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा चिट्ठी में जिस गाड़ी का जिक्र था उसके मालिक तक पहुंचने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। बता दें कि पीड़ित बीएस बिंद्रा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शनिवार सुबह उसकी सदर बाजार स्थित गिफ्ट गैलरी पर पोस्ट ऑफिस का डाकिया चिट्ठी देकर गया था। उस समय वह दुकान पर नहीं था, इसलिए बेटे ने उसे दराज में रख दिया था। जैसे ही वह वापस आया और चिट्ठी खोली तो उसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। लिखा था कि यह पैसे दशहरे वाले दिन छावनी के सिसिल कॉन्वेंट स्कूल के बाहर खड़ी 7788 नंबर की गाड़ी में रख दें। ऐसा नहीं किया तो पूरे परिवार को गोलियों से भून दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed